100वें टेस्ट में विराट कोहली को किया गया विशेष कैप से सम्मानित खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 विराट कोहली 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 12वें और वर्ल्ड क्रिकेट के 71वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मौके पर विराट को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक विशेष कैप से सम्मानित किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। द्रविड़ ने कहा कि ये उन्होंने कमाया है और वो इसके हकदार है उम्मीद है आने वाले सालों में ऐसी और चीजें देखने को मिलेंगी। यह भी पढ़ें T20 World Cup 2026 Controversy: क्या शुभमन गिल ने संजू सैमसन… Mar 14, 2026 IPL 2026: काव्या मारन को मिला अभिषेक शर्मा से भी खतरनाक… Mar 13, 2026 इस मौके पर कोहली ने कहा कि आने वाले पीढ़ी उन्हें याद रखेगी कि उन्होंने क्रिकेट के सबसे प्योरेस्ट फार्म में ये मुकाम हासिल किया। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली टेस्ट में उतरते ही कोहली ने ये लैंडमार्क हासिल कर लिया है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोहली ने कहा “ ये मेरे लिए, मेरी पत्नी के लिए और मेरे भाई के लिए खास मौका है। सभी को गर्व है। ये एक टीम गेम है और ये तुम्हारे बिना संभव नहीं हो पाता। बीसीसीआइ को धन्यवाद। वर्तमान में जितनी क्रिकेट तीनों फार्मेट में और आइपीएल में खेलते हैं। अगली पीढ़ी को पता चलेगा कि हमने क्रिकेट के प्योरेस्ट फार्म में 100 टेस्ट मैच खेले। Share