प्रधानमंत्री मोदी, शाह और मुख्यमंत्री योगी ने की मतदान की अपील

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सातवें व अंतिम चरण का आज मतदान जारी है। इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के अन्य दिग्गजों ने सभी से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी से मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि आज उत्तर प्रदेश में सातवें व अंतिम चरण का चुनाव है, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि उत्तर प्रदेश में लोक कल्याण व विकास की यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के समृद्ध व सुरक्षित भविष्य का आधार है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अत: पहले मतदान करें फिर जलपान करें।

नौ में सात जिलों की सभी सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र के राबर्ट्सगंज व दुद्धी और चंदौली के चकिया विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी। विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडलों के नौ जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है।

योगी सरकार के सात मंत्रियों की आखिरी चरण में परीक्षा होगी। उनमें वाराणसी की शिवपुर सीट से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, जौनपुर से आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव, मीरजापुर की मड़िहान सीट से ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सोनभद्र की ओबरा सीट से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और गाजीपुर सदर सीट से सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत शामिल हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों चर्चा में हैं उनका भाषण?     |     Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल     |     Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, 7 घायल     |     Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप     |     Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक चाबियां सौंपने के निर्देश     |     Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज     |     MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी मांग     |     Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित     |     Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं     |     Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जानकारी देने के निर्देश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें