कोरोना खत्म…अब विस्तार पर आरएसएस का फोकस, सौवीं सालगिरह मनाने की तैयारी में लगा संघ

भोपाल । कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक गतिविधियां करीब दो साल तक ठप रही। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियां भी रूकी रहीं। लेकिन अब कोरोना लगभग खत्म हो गया है। इसलिए संघ का फोकस शाखाओं के विस्तार पर है। दरअसल संघ के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। संघ ने मप्र सहित देश भर में शाखाएं दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 मार्च को 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के ठीक एक दिन बाद 11 मार्च से अहमदाबाद के कर्नावती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की 3 दिनों की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हो रही है। बैठक 13 मार्च तक चलेगी और इसमें बीते साल के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और साथ ही आने वाले साल भार की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। हाल ही में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने भी देश में शाखाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 2025 में संघ की 100 वीं वर्षगांठ को ध्यान में रखकर इसे एक अभियान की तरह शुरू किए जाने की तैयारी की गई है। देश में अभी संघ की करीब 55 हजार शाखाएं संचालित हैं इन्हें बढ़ाकर एक लाख किए जाने का टारगेट रखा गया है।

एक साल देरी से शुरू होगी योजना
संघ के सूत्रों के मुताबिक ये योजना पिछले साल मार्च में शुरू करनी थी, लेकिन कोरोना के कारण देर हुई। संघ के वरिष्ठ लोगों का मानना है कि इससे संघ की पहुंच भी बढ़ेगी और साथ ही लोगों का संघ तक पहुंचने भी आसान हो जाएगा।  गौरतलब है कि मप्र सहित देश के अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं की घटती संख्या से संघ चिंतित हो गया है। प्रदेश में कोविड के दो साल के दौरान शाखाएं नहीं लगीं, अब इन्हें नए सिरे से और बढ़ी हुई संख्या के साथ शुरू करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके अलावा इस बात पर भी मंथन किया जा रहा है कि युवा पीढ़ी को संघ के प्रति कैसे आकर्षित किया जाए।

मप्र में 10 हजार शाखाएं लगाने का लक्ष्य
अहमदाबाद में होने वाली संघ की प्रतिनिधि सभा में भी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना के पहले मप्र के सभी जिलों में संघ की करीब 5 हजार शाखाएं लग रही थीं। कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर शाखाएं नहीं लग पाईं। वर्चुअल तौर पर जागरण अभियान के तहत योग- ध्यान से जुड़ी संघ की अन्य गतिविधियां चलाई गईं। अब नए सिरे से शाखाएं पुन: शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। संघ के सूत्रों का कहना है कि कोरोना की तीव्रता कम होने के साथ ही शाखाएं पुन:  लगने लगी हैं लेकिन संख्या में अभी कमी है। संख्या बढ़ाने को लेकर सभी प्रांतों को नए सिरे से टारगेट दिए जाने की तैयारी चल रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि धीरे-धीरे पुन: सभी शाखाएं पहले की तरह लगने लगेंगी। मप्र में करीब 10 हजार शाखाएं लगाने का लक्ष्य की योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

बौद्धिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान
राज्यों के प्रवास के दौरान संघ प्रमुख इस संबंध में अपनी आंतरिक बैठकों में पहले ही कह चुके हैं कि संघ का काम अब दो श्रेणियों में होगा। सगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को शाखाओं पर फोकस करने को कहा गया है। यह भी देखने को कहा है कि शाखाओं में शारीरिक के साथ बौद्धिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए जिससे की नए लोग आकर्षित हो सकें। बताया जाता है कि संघ ने पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन का नेटवर्क बढ़ाने की योजना बनाई है। शाखाएं शुरू करके इसकी शुरुआत की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, आरोग्य भारती और भारतीय जनता पार्टी सहित संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों को भी शाखाओं की संख्या बढ़ाने के साथ नए लोगों को जोडऩे को कहा गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय     |     रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट     |     बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा     |     रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांदी की राखियों की भारी मांग     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें