कैमरे के सामने ही सैफ अली खान पर गुस्सा करने लगा तैमूर मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जैसे-जैसे बड़े होते जा रहे हैं उनकी मस्ती और गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। तैमूर अली खान हाल ही में अपने पापा सैफ पर गुस्सा दिखाते नजर आए। हालांकि तैमूर किस बात पर गुस्सा हो रहा था ये तो कहना मुश्किल है लेकिन हाथ में कॉफी लिए सैफ को अपने लाडले बेटे से बचते हुए देखा जा सकता है। तैमूर अली खान और सैफ अली खान का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें Bollywood News: आमिर खान की शादी से लेकर कॉलेज लाइफ तक;… Jun 25, 2026 Aneet Padda Transformation: ‘शक्ति शालिनी’ के… Jun 24, 2026 तैमूर अली खान को आया गुस्सा -वीडियो में सैफ अली खान व्हाइट पैंट और पिंक टीशर्ट के साथ फॉर्मल जूते पहने नजर आ रहे हैं और वहीं तैमूर अली खान ने ग्रे टीशर्ट और लोअर पहनी हुई है। तैमूर ने ब्लैक कलर के शूज पहन रखे हैं और वह अपने पापा पर चिल्लाते और उछल कूद करते दिखाई पड़ रहे हैं। गाड़ी के पास बहस करते बाप-बेटे का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। कमेंट बॉक्स में लोगों कह रहे ऐसी बातें -एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ज्यादा लाड प्यार का नतीजा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- इसको तमीज सिखाओ थोड़ा। वहीं एक लड़की ने सैफ अली खान और तैमूर के इस वीडियो को सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘बच्चा है वो। छोड़ दो उसको। सभी बच्चे करते हैं ऐसी हरकतें। ऐसा करना उसे बुरा या गलत नहीं बनाता है। ये बहुत सामान्य चीज है।’ Share