केदारनाथ में श्रद्धालुओं अब आसानी से कर सकेंगे दर्शन, रामबाड़ा रोप-वे बनने की राह आसान,जानिए क्या है प्लान 

केदारनाथ धाम के लिए घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलीकॉप्टर सुविधा के साथ अब रोप-वे की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। केंद्र के निर्देशों पर योजना की डीपीआर तैयार हो रही है जिसे स्वीकृति मिलने के बाद ही इस दिशा में अग्रिम कार्यवाही शुरू होगी। केदारनाथ धाम के लिए पूर्व में कई स्तर पर रोप-वे निर्माण की मांग की जाती रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोरखरियाल निशंक, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य सभी ने भी केदारनाथ में रोप-वे की पैरवी की। तीर्थयात्रा के दौरान यात्री भी रोप-वे की व्यवस्था करने को जायज बताते रहे, किंतु इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद केदारनाथ धाम संवारने की दिशा में तेजी से कार्य होने लगे।

इसी बीच यहां रोप-वे की अत्यंत आवश्यकता महसूस होने लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच बार केदारनाथ आने के बाद अब यहां रोप-वे बनने की राह आसान होने लगी है। हालांकि जब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तब तक महज यह उम्मीदों के सहारे हैं किंतु प्रशासन का कहना है कि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ रोप-वे को लेकर डीपीआर का काम चल रहा है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। वहीं केदारनाथ के निवर्तमान विधायक मनोज रावत, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला आदि ने केदारनाथ में रोप-वे निर्माण को जरूरी बताते हुए इसके निर्माण की मांग की।

वर्ष 2018 के यात्रा सीजन में केंद्रीय पर्यटन सचिव ने जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग से केदारनाथ रोपवे का प्रस्ताव मांगा था। जबकि दो साल बाद इसमें तत्कालीन सरकार ने एक प्राइवेट कंपनी से सर्वे भी कराया। जबकि बीते वर्ष भी रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण को लेकर दोबारा सर्वे किया गया है। वहीं दो माह पूर्व केदारनाथ में रोप-वे के सर्वे से फिर यहां रोप-वे बनने की राह आसान सी लगने लगी है।

17 साल पहले भी हुआ था रोपवे के लिए सर्वे17 साल पहले वर्ष 2005 में रामबाड़ा-केदारनाथ के लिए साढ़े तीन किमी रोपवे की स्वीकृति मिली थी। तब  उत्तरांचल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (यूडेक) द्वारा योजना निर्माण के लिए सर्वे किया गया। इसके निर्माण के लिए करीब 70 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। योजना में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में कार्य किया जाना था जबकि यह कार्य भी वर्ष 2009 में टेंडर आमंत्रित करने के बाद आगे नहीं बढ़ सका।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज     |     भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा     |     रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव     |     बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक     |     बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट     |     आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय     |     मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा     |     नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत     |     Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?     |     संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें