UP Election 2022: मतदाताओं से बोले राहुल गांधी- देश को हर डर से आजाद करो…बाहर आओ, वोट करो उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोगों से घरों से निकलकर मतदान करने और देश को हर तरह के भय से मुक्त करने की अपील की। यह भी पढ़ें संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट… Mar 11, 2026 पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने… Mar 11, 2026 गुरुवार सुबह राज्य के पश्चिमी भाग के 11 जिलों में 58 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रारंभ हुआ। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “देश को हर डर से आजाद करो। बाहर आओ, वोट करो।” गुरुवार को शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान हो रहा है। Share