चुनावी सफर शशि शेखर के साथ काशी के समर में महारथी

वाराणसी। अगर किसी को महाभारत का मर्म समझना है, तो वह  या कल वाराणसी चला आए। धर्म और शास्त्रत्त् की यह प्राचीन नगरी इस समय सियासी महासमर की धुरी बन गई है। गुरुवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी यहां के चुनावी रण में दहाड़ रहे थे। उधर, समाजवादी पार्टी ने भी समूचा जोर लगा रखा था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, अपने दोनों चाचा रामगोपाल और शिवपाल यादव के साथ मंच साझा कर रहे थे। यही नहीं ममता बनर्जी, जयंत चौधरी, ओमप्रकाश राजभर आदि तमाम संगी उनके साथ मतदाताओं से रू-ब-रू थे। बसपा प्रमुख मायावती ने भी मंडलीय रैली की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय प्रवास पर यहां शुक्रवार को पहुंचेंगे। उन्होंने गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली और जौनपुर में सभाएं कीं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान तीन दिन काशी में डेरा डाला था। वो भी मार्च का महीना था। तब से अब तक गंगा में बहुत जल बह चुका है। मोदी की अगुवाई में भाजपा सफलतापूर्वक 2014, 2017 और 2019 में जाति की जंजीरें तोड़ चुकी है। क्या यह कमाल एकबार फिर दोहराया जाने वाला है? मोदी का जादू काशी में सिर पर चढ़कर बोलता है। शहर के तमाम हिस्सों में घूमते हुए मुझे महिलाओं, छात्रों और विभिन्न वर्गों के पुरुषों से मिलने का मौका मिला। उनमें से कइयों ने स्थानीय विधायकों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उत्तर प्रदेश काबीना के एक मंत्री के खिलाफ तो लोग बेहद रोष में हैं। वे यहीं से विधायक हैं और उनके क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उन्होंने उनके भरोसे का सम्मान नहीं रखा। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने एक युवा महंत को खड़ा किया है। यदि महंत को सपा के परंपरागत वोट बैंक के अलावा 20-25 फीसदी ब्राह्मणों के मत मिल गए, तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है’- संघ और भाजपा के समर्थक एक व्यक्ति ने मुझे बताया। मेरा उनसे दूसरा सवाल था कि आप किसे वोट देंगे? जवाब चौंकाने वाला था- ‘हम अपने विधायक से नाराज हैं पर हम उन्हें नहीं मोदी और योगी को वोट देंगे।’ रोष, आक्रोश और अपनेपन की खिचड़ी का नाम ही बनारस है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार     |     Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किले की रेकी     |     Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग; महादेव और शनिदेव को प्रसन्न करने का महाउपाय     |     Welcome To The Jungle: क्या ‘वेलकम 4’ में वापसी करेंगे उदय-मजनू? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा संकेत     |     ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका; चोटिल ब्लेयर टिकनर मैच से बाहर, जैक फॉर्क्स बने कनकशन सब्स्टीट्यूट     |     AI Talent Gap in India: भारत में AI और मशीन लर्निंग प्रोफेशनल्स की भारी किल्लत; 10% से ज्यादा पद खाली     |     Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उठापटक; जानें आज आपके शहर में क्या है नया भाव     |     US-Iran Tensions: अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ी तनातनी; जेडी वेंस की चेतावनी, कहा- ‘ईरान ने हमला किया तो मिलेगा सख्त जवाब’     |     Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम     |     Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के नए जोनल ऑफिस का उद्घाटन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें