महाराष्ट्र भाजपा विधायकों ने की NCP नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग महाराष्ट्र By Nayan Datt On Mar 6, 2022 मुंबई । महाराष्ट्र भाजपा विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर राकांपा नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि राकांपा नेता नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 मार्च तक ईडी ने हिरासत में रखा हुआ है। गौरतलब है कि नवाब मलिक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। यह मामला दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यह भी पढ़ें मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों… Mar 14, 2026 महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश!… Mar 14, 2026 बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विशेष अदालत ने उसे 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। गुरुवार को अदालत ने नवाब मलिक की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। Share