प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे चल रहे कॉलेज

भोपाल । मप्र में सरकार उच्च शिक्षा को बेहतर बनाना चाहती है, लेकिन आलम यह है कि प्रदेश के अधिकांश कॉलेज प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे चल रहे हैं। यही नहीं कॉलेजों में प्रिंसिपल की कमी के साथ ही टीचिंग स्टाफ के पद भी बड़ी संख्या में खाली हैं। कॉलेजों में अतिथि विद्वानों से पीरियड लगवाए जा रहे हैं। लेकिन परमानेंट फैकल्टी न होने की वजह से विभिन्न प्रोजक्ट और ग्रांट मिलने में कॉलेजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) लागू होने के बाद अब भी सरकारी कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। हालात यह हैं कि 96 फीसदी यूजी और 84 फीसदी पीजी कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं हैं। यहां किसी सीनियर प्रोफेसर को प्रभारी बनाकर काम चलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 20 साल से ज्यादा समय से प्रोफेसर्स के प्रमोशन नहीं हुए। इस कारण प्रिंसिपल के पद रिक्त होते गए।
प्रभारी प्रिंसिपल ऑफिशियल कामों में व्यस्त
जानकारी के अनुसार सरकारी पीजी कॉलेजों में प्रिंसिपल के 98 पद है। लेकिन इनमें से 83 पद खाली हैं। केवल 15 पर ही प्रिंसिपल हैं। शेष सभी जगह इंचार्ज प्रिंसिपल हैं। इसी तरह यूजी कॉलेजों में 418 में से 402 पद खाली हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज प्रिंसिपल बना दिए जाते हैं वे ऑफिशियल कामों में व्यस्त रहते हैं और क्लास नहीं ले पाते। इस वजह से इंचार्ज प्रिंसिपल बनते ही एक प्रोफेसर जरूर कम हो जाता है। इसी के साथ कॉलेजों में अब भी तीन हजार प्रोफेसर की कमी है। दो साल पहले असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे गए थे। लेकिन अब भी ढाई हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं जबकि प्रोफेसर के 670 पद खाली हैं।
योग के शिक्षक नहीं
शिक्षकों की कमी से छात्रों को सबसे ज्यादा समस्या योग में हो रही है। योग को फाउंडेशन कोर्स का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत 4.96 लाख छात्रों को योग पढ़ रहे हैं। योग एवं ध्यान को पढ़ाने वाले शिक्षक ही कॉलेजों में उपलब्ध नहीं हैं। प्रेक्टिकल नॉलेज के लिए छात्रों के सामने यह समस्या खड़ी है कि इसे पढ़ाएगा कौन? इसके सामने आने के बाद स्पोट्र्स टीचर को यह जिम्मेदारी दी गई है। अधिकांश सरकारी कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं।
सरकारी कॉलेजों की स्थिति
प्रदेश में पीजी प्रिंसिपल के 98 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 15 पद भरे हुए हैं जबकि 83 पद खाली हैं। इसी तरह यूजी प्रिंसिपल के 418 पदों में से 402 पद खाली हैं। प्रोफेसर के 850 पदों में से 670 पद खाली हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 9062 पद में से 2562 पद खाली हैं। लायब्रेरियन के 487 में 200 पद खाली हैं। स्पोट्र्स आफिसर के 447 पदाों में से 196 और रजिस्ट्रार के 45 में से 42 पद खाली हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू     |     CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें