झीरम घाटी जांच में NIA को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दी जांच की छूट…. छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 2, 2022 बिलासपुर। झीरम घाटी मामले में राज्य सरकार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार की जांच एजेंसी को जांच के लिए स्वतंत्र करार दिया है. बता दें कि झीरम घाटी नक्सली हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने बस्तर में दूसरा एफआईआर दर्ज कराया था. इसके खिलाफ एनआईए की ओर से निचली अदालत में लगाई याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद एनआईए ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. अब हाईकोर्ट से भी एनआईए को झटका लगा है. यह भी पढ़ें UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू… Jun 26, 2026 Weather Report: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम… Jun 26, 2026 मामले में जितेंद्र मुदलियार की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और सरकार की ओर से सुनील ओटवानी की ओर अपना-अपना पक्ष रखा. Share