कृषि मंत्री कमल पटेल अचानक फसलों का निरीक्षण करने पहुंच गए खेत मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 2, 2022 । महाशिवरात्रि के पर्व पर जहां एक ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे, तो दूसरी ओर अन्नदाता के रूप में कृषि मंत्री फसलों का जायजा लेने किसानों के खेत में जा पहुंचे. हरदा जिले के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के साथ ही कृषि मंत्री पटेल ग्राम मरदानपुर के किसानों के खेतों में पहुंचकर अन्नदाता और उनकी फसल का हाल-चाल जाना. वे एक विशेषज्ञ के रूप में खेत में खड़ी फसल का निरीक्षण भी किया. यह भी पढ़ें MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में… Jun 25, 2026 MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम… Jun 25, 2026 मध्यप्रदेश में यह पहला मौका नहीं है, जब मंत्री पटेल किसानों के खेतों में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हो. उन्हें जब भी समय मिलता है, वे किसानों के खेत में औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं. फसलों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हो या फिर खेत में लहलहाती खड़ी फसल ही क्यों ना हो, उनका एक किसान मंत्री के रूप में किसान के प्रति प्रेम उमड़ पड़ता है. MP डिप्टी स्पीकर के पद पर खींचतान शुरू: पीसी शर्मा ने कहा- पुरानी परंपरा के तहत उपाध्यक्ष पद विपक्ष को मिले, बीजेपी बोली- कांग्रेस सरकार में ही परंपरा को किया गया खंडित वे अक्सर किसानों से अपील करते रहते हैं कि उनके रहते किसान भाइयों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है. हर संकट की घड़ी में वह मुझे अपने बीच पाएंगे. इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मैं मंत्री बाद में हूँ, पहले एक किसान हूँ. SP ने TI और बीट प्रभारी को किया निलंबित: अवैध बायो डीजल के गोदाम में हुआ था ब्लास्ट, क्या पुलिस के संरक्षण में चल रहा था कारोबार ? Share