यूक्रेन में चारो ओर तबाही का मंजर, हंगरी सीमा पर मुश्किल में फंसे लोग

मास्को । यू्क्रेन में रूस के हमलों के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है। यूक्रेन की राजधानी कीव हो या वहां के अन्य शहर जहां तक लोगों की निगाहें जा रही हैं, सिर्फ आग-धुआं और खत्म होती एक उम्मीद ही दिख रही है। रूसी हमलों से जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। कुछ ने अंडरग्राउंड मेट्रो में शरण ली है तो कुछ सीमा को पार करके दूसरे देश जाना चाहते हैं। जो लोग यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं उनके पास तो संसाधनों की कमी है ही, लेकिन जो नागरिक वहां रह रहे हैं, उनके सामने भी खाने-पीने जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की कमी है।
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में आई मानवीय त्रासदी को दिखाती कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो किसी का भी मन झकझोंर देंगी। रूसी हमलों के बाद भारी संख्या में लोग यूक्रेन को छोड़कर जा रहे हैं। हंगरी और यूक्रेन के बॉर्डर पर हंगरी का आखिरी गांव जोहानि में बड़ी संख्या में पूर्वी और मध्य यूक्रेन से पलायन करके आ रहे यूक्रेन के नागरिक जमा हैं। इन नागरिकों के लिए स्टेशन पर खाने पीने की मामूली व्यवस्था ही है। यूक्रेन में तबाही मचाने के बाद हंगरी के सबसे आखिरी गांव ज़ोहानी के रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूक्रेन के नागरिक जमा हुए।
यूक्रेन में जिस परिवार की तस्वीर पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा वायरल हुई वह परिवार आज तक के कैमरे में हंगरी में कैद हुआ। नादिया और उसके बच्चों को उसके पिता ने यूक्रेन से बाहर भेजा और खुद वतन की हिफाजत के लिए यूक्रेन में रुक गए। नादिया ने कहा कि उसे अपने पति पर फक्र है और चिंता भी है लेकिन वह चाहती है कि वह वतन की हिफाजत करने के लिए वही रूकें।
नादिया जैसी कई कहानियां इस समय हंगरी में कैद हैं, जहां महिलाएं अपने बच्चों को लेकर यूक्रेन को छोड़कर जाने की जद्दोजहद कर रही हैं। वहीं, पुरुष यूक्रेन में ही रहकर रूस का मुकाबला कर रहे हैं। सिर्फ इस उम्मीद पर कि यह सब जल्द खत्म होगा और वे दोबारा आम जिंदगी जी सकेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली बॉर्डर से लद्दाख तक जश्न का माहौल     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |     MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की नींद!     |     ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू! बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, 24 घंटे में दूसरी बार दहला दुबई; खाड़ी देशों में रेड अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें