27 फरवरी से एक मार्च तक फ्री होगी ताज महल की एंट्री लाइफ स्टाइल By Nayan Datt On Feb 27, 2022 देश के ज़्यादातर शहरों में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आने से प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। ऐसे में लोग एक बार फिर घूमने के लिए आसपास के शहरों का दौरा कर रहे हैं। अगर आप भी वीकेंड ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आगरा जा सकते हैं। यहां तीन दिनों के लिए ताज महस की एंट्री भी फ्री है। यह भी पढ़ें Monsoon Travel Tips: मानसून में पहाड़ों की यात्रा कैसे बनाएं… Jun 28, 2026 Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट… Jun 27, 2026 उन सभी लोगों के लिए खुशबरी है, जो आने वाले कुछ दिनों में आगरा के ताज महल देखने का प्लान कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 27 फरवरी, 2022 से तीन दिनों के लिए स्मारक में मुफ्त प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय लिया है। पर्यटक 27, 28 फरवरी और एक मार्च को ताजमहल में मुफ्त प्रवेश का आनंद ले सकते हैं | यह 5वें मुगल सम्राट शाहजहां के 367वें उर्स के अवसर का प्रतीक है, जो इन तीन दिनों में ताजमहल में आयोजित किया जाएगा। Share