गर्भ निरोधक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी को बेच रही है सरकार, बोली लगाने की समयसीमा 14 मार्च तक बढ़ाई

सरकार ने एचएलएल लाइफकेयर की रणनीतिक बिक्री को संभावित खरीदारों के लिए रुचि पत्र जमा करने की समयसीमा दूसरी बार बढ़ाकर 14 मार्च कर दी है। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग  ने स्वास्थ्य क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम में 100 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए पहले 14 दिसंबर, 2021 को शुरुआती बोलियां आमंत्रित की थीं। ईओआई जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2022 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया था। विभाग का कहना है कि इच्छुक बोलीदाताओं ने समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। अब ईओआई जमा करने की अंतिम तारीख 14 मार्च होगी।

दीपम द्वारा पात्र इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित करने की तारीख भी एक पखवाड़ा बढ़ाकर 28 मार्च कर दी गई है। HLL लाइफकेयर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाला सार्वजनिक उपक्रम है। यह कंपनी कई प्रकार के गर्भ निरोधक उत्पाद, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, अस्पतालों के लिए आपूर्ति तथा अन्य फार्मा उत्पादों का विनिर्माण और विपणन करती है।

हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सर्विसेज भी प्रदान करती है। साथ ही यह स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए सलाहकार सेवाएं भी देती है। इसके साथ ही कंपनी स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी ढांचागत परियोजनाओं के लिए अनुबंध पर सेवाएं भी प्रदान करती है। एचएलएल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करती है। 31 मार्च, 2021 तक एचएलएल की अधिकृत पूंजी 300 करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी 15।53 करोड़ रुपये थी। बोलियां की समयसीमा बढ़ाने से एचएलएन की रणनीतिक बिक्री अब अगले वित्त वर्ष में पूरी हो सकेगी सरकार ने 2022-23 के लिए 65,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य निर्धारित किया है, जो 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के 78,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश और रणनीतिक बिक्री से 12,030 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें एअर इंडिया के निजीकरण से 2,700 करोड़ रुपये और अलग-अलग सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बिक्री से जुटाए गए 9,330 करोड़ रुपये शामिल हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां     |     JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- ‘मोदी सरकार से लें समर्थन वापस’, नारी शक्ति वंदन एक्ट को बताया चुनावी चाल     |     Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली     |     Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा ‘भगता पर्व’, जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि और पूरी महत्ता     |     Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय     |     Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी     |     CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अंक     |     CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबिनेट के अहम फैसले     |     Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्तार     |     Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का ‘डबल एक्शन’, कई आरोपी दबोचे गए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें