IPL मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सिर पर चोट लगने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके सिर का स्कैन किया गया। हालांकि अब उन्हें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में ईशान के खेलने की ज्यादा संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये… Mar 10, 2026 T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत… Mar 9, 2026 आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान सिर में चोट लगी। शनिवार को दूसरे मैच में 15 गेंदों पर 16 रन बनाने वाले किशन भारतीय पारी के दौरान चौथे ओवर में लाहिरू कुमारा के बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर में चोट लगने के बाद तुरंत अपना हेलमेट उतारा, जिसके बाद भारतीय चिकित्सा दल ने मैदान पर ही उनकी जांच की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अंतिम मैच में विश्राम दिया जा सकता है। ऐसे में मयंक अग्रवाल या वेंकटेश अय्यर कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। Share