मप्र में स्कूल शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री में फिर मतभेद

मामा की सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री 13 दिन बाद फिर आमने – सामने हो गए हैं। दो सप्ताह के भीतर यह दूसरा मौका है जब स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान के 24 घंटे के भीतर गृह मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए उनसे जुदा राय दी। ताजा मामला स्कूलों में छात्राओं के हिजाब के पहनावे को लेकर है। मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि हिजाब यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है। अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो प्रतिबंध लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में स्कूल यूनिफॉर्म कोड के अनुसार ही बच्चों को आना होगा। हम स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर काम कर रहे हैं।

मंत्री परमार का यह बयान आने के 24 घंटे के भीतर ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आ गया। मिश्रा ने स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान को काटते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के पास अभी ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा इस मामले में कोई भ्रम की स्थिति ना रहे। मप्र में कोई विवाद की स्थिति नही है। जहां का यह विवाद है वहां भी यह मामला न्यायालय में लंबित है।

कांग्रेस ने पूछा- सही कौन, गलत कौन

हिजाब को लेकर गृहमंत्री का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस भी इस मामले में कूद गई है। कांग्रेस के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली है। सलूजा ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में विभिन्न मुद्दो पर मंत्रियों के अलग-अलग सुर रोज देखने में आते हैं। अब हिजाब को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का बयान अलग और अब सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री का बयान अलग? सही कौन, गलत कौन, अब अधिकृत निर्णय बेटियों के मामाजी ही सुनाएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें