बैंक ऑफ‍ बड़ौदा, SBI व HDFC के ग्राहकों के ल‍िए गुड न्‍यूज, इस बदलाव से होगा फायदा

अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), एसबीआई या एचडीएफसी बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है. सार्वजन‍िक क्षेत्र के अग्रणी बैंक ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है.

नई द‍िल्‍ली : Bank of Baroda FD Rates : अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), एसबीआई या एचडीएफसी बैंक में है तो यह खबर आपके ल‍िए है. सार्वजन‍िक क्षेत्र के अग्रणी बैंक ऑफ बड़ौदा ने फ‍िक्‍सड ड‍िपाज‍िट पर ब्याज दरों (interest rates) में बदलाव क‍िया है. सीन‍ियर स‍िटीजन को बैंक पहले से ही 0.50 प्रत‍िशत का अतिरिक्त ब्याज देता है.

2.80 से 5.25 प्रत‍िशत तक ब्‍याज दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 25 फरवरी से फ‍िक्‍स ड‍िपाज‍िट (Fixed Deposit) पर ब्याज दर में बदलाव क‍िया है. इस चेंज के बाद BoB की नई एफडी ब्याज दरें 7 दिन से 10 साल के बीच मैच्योरिटी के लिए 2.80 प्रत‍िशत से 5.25 प्रत‍िशत तक हो गई हैं.

1 वर्ष से कम पर 4.4 प्रत‍िशत ब्‍याज

अभी बैंक 7 दिन से 45 दिन में मैच्योर होने वाली FD पर 2.80 फीसदी का ब्याज देता है. बैंक की तरफ से क‍िए गए बदलाव के बाद 46 दिन से 180 दिन की मैच्योरिटी पर 3.7 प्रत‍िशत और 181 से 270 दिन की मैच्योरिटी पर 4.30 प्रत‍िशत का ब्‍याज मिलेगा. 271 दिन से लेकर 1 वर्ष से कम की FD पर ब्याज 4.4 फीसदी है.

अध‍िकतम 5.25 प्रत‍िशत ब्‍याज दर

वहीं, एक साल में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर 5 प्रत‍िशत है. 1 वर्ष से ज्‍यादा और तीन वर्ष तक की एफडी पर ब्याज दर 5.1 प्रत‍िशत है. 3 साल से ऊपर और 5 साल से कम FD पर 5.25 फीसदी ब्याज है. 5 साल से ऊपर और 10 साल तक की FD के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. इससे पहले एचडीएफसी बैंक और एसबीआई की तरफ से भी एफडी पर म‍िलने वाले ब्‍याज में बदलाव क‍िया गया था. इसका सीधा फायदा नई एफडी कराने वाले लोगों को म‍िल रहा है.

SBI में FD पर म‍िलना वाला ब्‍याज

7 द‍िन से 45 द‍िन तक—–2.90 %46 द‍िन से 179 द‍िन तक—–3.90 %180 द‍िन से 210 द‍िन तक—–4.40 %211 द‍िन से 1 साल से कम के ल‍िए—–4.40 %1 साल से अध‍िक और दो साल से कम के ल‍िए—–5.10 %2 साल से अध‍िक और 3 साल से कम के ल‍िए—–5.20 %3 साल से अध‍िक और 5 साल से कम के ल‍िए—–5.45 %5 साल से 10 साल तक के ल‍िए—–5.50 %(सोर्स : www.paisabazaar.com) (वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों के ल‍िए हर अवध‍ि पर 0.50 प्रत‍िशत का अत‍िर‍िक्‍त ब्‍याज)

HDFC में FD पर म‍िलना वाला ब्‍याज

7 से 14 द‍िन तक—–2.50 %15 से 29 द‍िन तक—–2.50 %30 से 45 द‍िन तक—–3.00 %46 द‍िन से 60 द‍िन तक—–3.00 %61 द‍िन से 90 द‍िन तक—–3.00 %91 द‍िन से 6 महीने तक—–3.50 %6 महीना 1 द‍िन से 9 महीने तक—-4.40%9 महीना 1 द‍िन से 1 साल से कम के ल‍िए—-4.40%1 साल तक के ल‍िए—-5.00%1 साल 1 द‍िन से 2 साल तक के ल‍िए—-5.00%2 साल 1 द‍िन से 3 साल तक के ल‍िए—-5.20%3 साल 1 द‍िन से 5 साल तक के ल‍िए—-5.45%5 साल 1  द‍िन से 10 साल तक के ल‍िए—–5.60 %(सोर्स : www.paisabazaar.com) (वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों के ल‍िए हर अवध‍ि पर 0.50 प्रत‍िशत का अत‍िर‍िक्‍त ब्‍याज)

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर     |     मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: ‘सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO’, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बोला- यह अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं     |     सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में प्रशासन     |     कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप, जांच शुरू     |     OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख: केंद्र को अंतरिम राहत से इनकार, 11 मार्च के फैसले पर मांगा गया था स्पष्टीकरण     |     जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली, छोटी गलतियों से पात्र महिलाएं परेशान     |     गिरिडीह में बड़ा भू-धंसान: CCL लंकास्टर अस्पताल के दो भवन जमींदोज, सड़क पर आई दरारें; GM ने किया निरीक्षण     |     झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड्स का होगा वैज्ञानिक संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीमांकन और नोटिफिकेशन के निर्देश     |     दुमका: जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइए सोनू राउत का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें