नवाब मलिक मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र By Nayan Datt On Feb 25, 2022 मुंबई । महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। यह भी पढ़ें Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने… Mar 17, 2026 मुंबई में ‘गैस माफिया’ पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों… Mar 14, 2026 गिरफ्तारी के विरोध में धरना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राकांपा नेता और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्रियों ने गुरुवार को धरना दिया था। बता दें कि नवाब मलिक को बुधवार की रात ईडी की हिरासत में बितानी पड़ी थी। गुरुवार को मुंबई की एक अदालत ने राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक की याचिका पर ईडी की हिरासत के दौरान घर का बना खाना और उनकी दवाएं लेने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि अब पूछताछ के दौरान उसके वकील भी मौजूद हो सकेंगे। Share