यूक्रेन संकट के बीच आज रात पुतिन से बात कर सकते हैं PM मोदी देश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 नई दिल्ली रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर कहा है कि यूएस और अन्य सहयोगी शांत नहीं बैठेंगे और पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा। उधर पुतिन ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन उनके देश की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भारत में भी एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। यह भी पढ़ें LPG सिलेंडर नहीं हुआ ‘सोना-चांदी’! पंजाब में… Mar 13, 2026 Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी… Mar 13, 2026 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं पीएम मोदी यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आज रात बात कर सकते हैं। Share