राजिम माघी पुन्नी मेला में राज्यपाल उइके ने सरस मेले का लिया भरपूर आनंद

रायपुर : राजिम माघी पुन्नी मेला में संत समागम शुभारंभ की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सरस मेले का भरपूर आनंद लिया और विभिन्न स्टालों में जाकर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय कलाकारों से सहजता एवं आत्मीयता के साथ बात की। उन्होंने स्टॉल में लगे विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की पराम्परागत खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाई। माटीकला के स्टॉल में चॉक घुमाकर कलश बनाने में हाथ अजमाया। साथ ही बस्तर के सुप्रसिद्ध वाद्य यंत्र तुरही का वादन कर आनंद लिया। सुश्री उईके ने ग्राम नारी के कुम्हार युगल किशोर चक्रधारी द्वारा बनाये जा रहे मिट्टी के कलश देखकर बहुत ही उत्सुकता पूर्वक अपने हाथों से चॉक घुमाकर देखा। उन्होंने श्री चक्रधारी से चर्चा कर विक्रय के संबंध में जानकारी ली। श्री चक्रधारी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई थी। ऐसे में लोगों को हाथों से बनी सामग्री को अधिक से अधिक खरीदना चाहिए जिससे कुम्हारों को भी रोजगार मिल सकेगा। इससे स्वदेशी वस्तुओं का भी प्रचार होगा और हमारे शिल्पियों को भी रोजगार मिलेगा। राज्यपाल ने रेशम के स्टॉल में कोसा से बने वस्त्रों की खूब सराहना की। ग्राम पारागांव की कारीगर श्रीमती सोनकुंवर देवांगन द्वारा बुनी जा रही चादर का अवलोकन किया। कारीगरों से चर्चा करते हुए साड़ी बनाने में आने वाली लागत और बाजार उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। हथकरघा स्टॉल में सुश्री उईके को शॉल भेंट किया गया। सरस मेला मेें संगवारी सेल्फी जोन में राज्यपाल ने खुमरी पहनकर सेल्फी ली।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Governor Gulab Chand Kataria: ‘पुलिस-प्रशासन के संरक्षण के बिना 10 दिन भी नहीं टिक सकता नशा’; प्रशासक ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी     |     Mansa Crime News: संधू आश्रम रोड पर प्लॉट विवाद में चली गोली; एक युवक घायल, पुलिस जांच शुरू     |     Gurdaspur Power Cuts: भीषण गर्मी में बिजली के अघोषित कटों से बेहाल गुरदासपुर; जनता का जनजीवन प्रभावित     |     Patiala Road Accident: पटियाला-फतेहगढ़ साहिब बाईपास पर दर्दनाक हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को कुचलापटियाला: पटियाला-फतेहगढ़ साहिब बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार रेत से भरे एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहगढ़ साहिब के गांव बागड़ियां निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई है। 💼 काम के सिलसिले में आया था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह अनाज मंडी में अपने किसी काम के सिलसिले में आया था। इसी दौरान बाईपास पर वह इस दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन सदमे में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। 🚔 पुलिस की कार्रवाई और चालक की तलाश मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के तुरंत बाद चालक टिप्पर छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ⚖️ परिजनों की न्याय की मांग मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार टिप्पर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे कठोरतम सजा दी जाए। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।     |     Punjab Summer Vacation News: भीषण गर्मी और मानसून में देरी के बीच स्कूलों को खोलने पर संशय; अभिभावकों की नजरें सरकार पर     |     Harjinder Singh Dhami News: शिरोमणि कमेटी प्रधान ने इस्तीफे और हुक्मनामों पर दी सफाई; अकाल तख्त साहिब के फैसले का करेंगे सम्मान     |     Malout Crime News: नशीले कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार, 2000 प्रेगाभा कैप्सूल बरामद     |     Amritsar Crime News: सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद     |     Ludhiana News: घर में जादू-टोना करता व्यक्ति CCTV में कैद; सलेम टाबरी इलाके में मचा हड़कंप     |     Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरियाणा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें