रायपुर में नकली एप्पल के मोबाइल और एसेसरीज बेचने वाले तीन दुकान पर विजिलेंस की दबिश छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 24, 2022 रायपुर। राजधानी के मोबाइल बेचने के बड़ी दुकान रविभवन में एप्पल कंपनी की विजलेंस टीम ने गोलबाजार पुलिस के साथ दबिश दी। रविभवन के तीन मोबाइल दुकानों जय मोबाइल एसेसरीज और एसकेआर मोबाइल समेत मोबाइल पावर नाम की दुकानों पर भारी मात्रा में एप्पल कंपनी के नकली एयरपोडस, मोबाइल कवर समेत भारी मात्रा में नकली सामान जब्त विजलेंस टीम ने जब्त किया। नकली सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। दुकान संचालक नितेश खत्री और रितेश कुमार अंदानी समेत विनय कृष्णानी के खिलाफ कापीराइट एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली… Jul 30, 2026 देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन ‘राष्ट्रपति भवन’… Jul 30, 2026 कंपनी के साथ ग्राहकों को चूना लगा रहे दुकानदार नकली सामान खुलेआम बेंच रहे हैं। तीन महीने पहले इसी रविभवन में एप्पल कंपनी के विजलेंस अधिकारियों ने दबिश दी थी। उस समय भी दुकानदार के दुकान और गोदाम से काफी मात्रा में एप्पल के मोबाइल और एसेसरीज जब्त किए गए थे। कंपनी के असली होलसेल विक्रेता के पास से कम मात्रा में सामानों की खरीदारी होने पर जांच की गई। Share