रूस और यूक्रेन बीच जंग शुरू, अमेरिका ने कहा- तबाही और मौत के लिए मॉस्को होगा जिम्मेदार, जानिए पल-पल का अपडेट

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना को सरेंडर करने के लिए कहा. उसने साफ किया कि उसका मकसद यूक्रेन पर कब्जा नहीं है.

24/02/2022 10:06:20

यूक्रेन की नौसेना को पहुंचा नुकसान

यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस के हमले से देश की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है. मिसाइल और रॉकेट से हुए हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हुे हैं. हालांकि अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

24/02/2022 10:02:30

यूक्रेन में उड़ाने रद्द

सूत्रों के मुताबिक, रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने एहतियातन सभी नागरिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी हैं.

24/02/2022 09:55:28

यूक्रेन पर दागी क्रूज मिसाइलें

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से कीव में कई जगहों को निशाना बनाया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं. यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा.

24/02/2022 09:52:42

एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों पर अटैक

रूस ने जंग का ऐलान करते ही एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों पर अटैक कर दिया है. यूक्रेन की राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है.

Russia Ukraine Live:

क्रूड ऑयल पहुंचा 100 डॉलर तक

रूस के यूक्रेन के हमले की खबर आते ही क्रूड ऑयल की कीमतें भी बढ़ गईं. क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को छू गया.

बैकग्राउंड

रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस जाए. इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रमातोस्क में 2 धमाके हुए हैं. रूसी सिपाही क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं.

दखल देने वालों को दी बुरे परिमाम भुगतने की धमकी

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा कि इस युद्ध को टाला नहीं जा सकता है. रूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि जो देश इस मामले में दखल दे रहे हैं उन्हें भी इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इतिहास में ऐसे परिणाम कभी नहीं हुए होंगे. उन्होंने कहा कि यह विवाद हमारे लिए जिंदगी और मौत का सवाल है. यूक्रेन नियो-नाजी का समर्थन कर रहा है, यही वजह है कि हमने उस पर हमला करने का फैसला किया है.

अमेरिका ने क्या कहा

वहीं रूस के हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जोय बाइडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस हमले से होने वाली हर मौत के लिए रूस जिम्मेदार होगा. अमेरिका और उसके सहयोगी देश जल्द मिलकर प्लान बनाएंगे और रूस को जवाब दिया जाएगा. बाइडन ने कहा कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा. कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा. हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Politics News CM Sai: ‘भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत’, सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को घेरा; बोले—मोदी की गारंटी के तहत CBI कर रही जांच     |     Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल     |     Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मुख्य हमलावर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार     |     Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्री पवन साय रहे मौजूद, PM ने की कोरबा की तारीफ     |     धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज     |     Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक मौत, हॉस्टलों में 11 पॉजिटिव     |     Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग     |     सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’     |     जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें