गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, बोले- हाई सिक्योरिटी सिस्टम है अप-टू-डेट मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 23, 2022 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में न्यायालय के फैसले के बाद मंत्रालय में बैठक हुई. बैठक में जारी निर्देशों का पालन करते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया. गृहमंत्री डॉ. मिश्रा और उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष जताया. निरीक्षण में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, महानिदेशक जेल अरविंद कुमार, एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी मौजूद रहे. गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सेंट्रल जेल में अण्डा सेल और हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सिस्टम, वॉकी-टॉकी कंट्रोल रूम, हाई मास्ट लाईट इत्यादि का बेहतर प्रबंध है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात की पेट्रोलिंग, पैरी-फैरी पेट्रोलिंग और अकस्मात पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है. शीघ्र ही हॉट लाइन व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी. यह भी पढ़ें MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में… Jun 25, 2026 MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम… Jun 25, 2026 अहमदाबाद ब्लास्ट में फैसला आने के बाद भोपाल सेंट्रल जेल की बढ़ी सुरक्षा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज शाम लेंगे बड़ी बैठक, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) खत्री और एडीएम यादव के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया जाकर जेल में सुरक्षा व्यवस्थाओं संबंधी रिपोर्ट एडीजी जेल गाजीराम मीणा की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी जाएगी. दुष्कर्म मामले में पूर्व CM कमलनाथ का ट्वीट: बोले- बीजेपी के शीर्ष नेताओं के दवाब में OBC पदाधिकारियों पर दर्ज हुई गैंगरेप की FIR, निष्पक्ष जांच की Share