Dhani App पर सैकड़ों लोगों की पैन जानकारियां हुईं लीक, Sunny Leone भी कर चुकी हैं शिकायत व्यापार By Nayan Datt On Feb 22, 2022 Dhani App पर सैकड़ों लोगों की पैन जानकारियां लीक हुईं हैं. ये एप इंडियाबुल्स के स्वामित्व वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म का है पिछले दिनों एक्ट्रेस सनी लियोनी पत्रकार आदित्य कालरा ने ट्विटर पर अपने नाम पर ऐसे बेहिसाब कर्ज को लेकर जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें Petrol Diesel Price Today: $100 के पार हुआ कच्चा तेल! 25… Jul 25, 2026 BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप… Jul 23, 2026 नई दिल्ली, आइएएनएस। ऑनलाइन फ्रॉड इन दिनों आम बात हो गई हैं। आम लोगो के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब इंडियाबुल्स के स्वामित्व वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म Dhani App के जरिये कई भारतीयों की PAN संबंधी जानकारियां लीक हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं जिनके साथ जालसाजों ने ठगी की, जालसाजों ने PAN डिटेल का इस्तेमाल कर लोन लिया। एक्ट्रेस सनी लियोनी, पत्रकार आदित्य कालरा ने ट्विटर पर अपने नाम पर ऐसे बेहिसाब कर्ज को लेकर जानकारी साझा कि जिसमें कहा गया कि घोटालेबाजों ने उनके पैन डिटेल का दुरुपयोग कर लोन लिया। Share