अमृत मिशन योजना-हाउस कनेक्शन की संख्या कम होने पर कमिश्नर ने जताई नाराजग़ी

बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे,जहां उन्होंने सारे कार्य जिसमें 2090 किलो लीटर के एमबीआर शामिल है उन्हें मई तक और 4680 किलो लीटर के एमबीआर को जून तक पूरा करने का लक्ष्य ठेका कंपनी और अधिकारियों को दिए।
आज निरीक्षण के दौरान कमिश्नर त्रिपाठी खूंटाघाट से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछाए जा रहें पाइपलाइन का भी नहर मार्ग में जाकर मुआयना किया। इस दौरान ग्राम पंचायत भरारी में पाइपलाइन को बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए पीएमजीएसवाय की सड़क को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। खूंटाघाट से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक 27  किमी तक बिछाए जाने वाले पाइपलाइन में 850 मीटर का कार्य शेष है जिसके तहत खूंटाघाट स्थित इंटेक सम के पास पाइपलाइन कार्य के दौरान चट्टान आ जाने से कार्य रूका हुआ है वह भी शामिल है, उसे देखने खूंटाघाट पहुंचे कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने चट्टान में ब्लास्टिंग करने की अनुमति संबधी प्रक्रियाओं को पूरा कर चट्टान को ब्लास्ट करने के निर्देश दिए।
ब्लास्टिंग के बाद पाइपलाइन का कार्य तेजी से करने को कहा। इसके अलावा शहर के अंदर 31.10 किमी तक बिछाए जाने वाले पाइपलाइन में 1.7 किमी का कार्य शेष है जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश।  हाउस कनेक्शन की धीमी गति पर जताई नाराजग़ी-निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से योजना के तहत हाउस कनेक्शन के कार्य की जानकारी कमिश्नर ने लिया,इस दौरान हाउस कनेक्शन की संख्या कम होने पर अधिकारियों के प्रति कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें