‘जल जीवन मिशन’ को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज-अधिकारियों का मनोबल न गिराएं सासंद

इस मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है.

Baran: बारां के जलवाड़ा कस्बे में केन्द्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत नवनिर्मित टंकी, स्वच्छ जलाशय एवं पम्प हाउस का लोकार्पण जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया से करवाए जाने पर सांसद दुष्यंतसिंह द्वारा नाराजगी जताते हुए जिला कलक्टर से इसकी शिकायत की गई है. इसको लेकर कलेक्टर ने सोमवार को जलदाय विभाग के एसई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

इधर, इस मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसमें यह बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र किशनगंज तहसील के ग्राम जलवाड़ा में पहले जनता जल योजना पैटर्न पर पेयजल योजना ग्राम पंचायत द्वारा संचारित की जा रही थी.

पेयजल योजनाओं में हमेशा ही केन्द्र व राज्य की सरकार मिलकर योजनाएं बनाती रही है. कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय राष्ट्रीय ग्रामीण पेजयल योजना में केन्द्र का हिस्सा 90 प्रतिशत व राज्य का हिस्सा 10 प्रतिशत था. भाजपा की सरकार ने आकर इस हिस्से को 50-50 कर दिया और राज्य पर आर्थिक बोझ को बढ़ा दिया. जल जीवन मिशन में भी यही अनुपात है और जलवाड़ा की इस पेयजल योजना में 45 प्रतिशत राज्य सरकार का तथा 45 प्रतिशत केन्द्र सरकार एवं 10 प्रतिशत ग्रामीणों का जन सहयोग का अंशदान शामिल है.

तीनों नेताओं ने बताया कि योजना में टंकी, नलकूप, पम्प हाउस सभी की जमीनें राज्य को देनी होती है. उसमें केन्द्र का कोई हिस्सा नहीं है. योजना के रख-रखाव में भी केन्द्र का कोई हिस्सा नहीं है. इस प्रकार केन्द्र का वास्तविक हिस्सा 45 प्रतिशत से कही कम है और योजना का अधिकांश भाग राज्य पर है. इस योजना को केन्द्र की योजना कहना सांसद द्वारा जनता से झूठ बोलने के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है.

नेताओं के मुताबिक पूर्व की भांति पेयजल योजनाओं में केन्द्र का हिस्सा 90 प्रतिशत करने हेतु हमारे मुख्यमंत्री कई बार केन्द्र को पत्र लिख चुके है. साथ ही, प्रधानमंत्री जी को व्यक्तिगत निवेदन भी कर चुके परन्तु खेद का विषय है कि राजस्थान से चुनकर गए भाजपा के 25 सांसद चुप्पी साधे बैठे हुए हैं. तीनों नेताओं ने कहा कि हमें खुशी होती यदि हमारे सांसद केन्द्र सरकार से इस बात पर लड़ाई लड़ते कि राजस्थान में पेयजल की स्थिति विकट है तथा योजनाओं की लागत ज्यादा आती है. केन्द्र की हिस्सा राशि जल जीवन मिशन में 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत की जाए लेकिन एक भी सांसद इस बारे में नहीं बोला.

तीनों नेताओं ने कहा कि पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य आदि जो आम जनता से जुड़े हुए विकास के कार्य है उनमें राजनीति नहीं होनी चाहिए. यदि कोई योजना बन जाए तो उसका जल्दी से जल्दी लाभ जनता को मिलना चाहिए. जनता किसी सांसद या जनप्रतिनिधि द्वारा उदघाटन का इंतजार करती रहे और योजना के लाभों से वंचित रहे तो यह अच्छी बात नहीं है.

जिस प्रकार सांसद पूरे जिले का और हमारे सांसद तो दो-दो जिलों का प्रतिनिधित्व करते है, ठीक उसी तरह जिला प्रमुख भी पूरे जिले का प्रतिनिधित्व करती है. जनता से जुड़ी योजना का लाभ जनता को जल्दी से जल्दी मिल सके इस बारे में यदि वो अधिकारियों से निरन्तर मॉनेटरिंग कर योजनाएं चालू करवाने का प्रयास करती है तो इसका हम सभी स्वागत करते हैं.

फिर भी सांसद हमारे सम्मानीय है और यदि वे भविष्य में जनहित की योजनाओं में हिस्सा लेने के लिए आगे आना चाहेंगे तो हमारा प्रयास रहेगा कि उन्हें भी सूचित किया जाए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया ने सांसद दुष्यंत सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि सांसद अधिकारियों का मनोबल ना गिराएं. बल्कि जो अधिकारी योजनाओं को जल्दी से पूरा करने का प्रयास कर जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे है, उनका मनोबल बढाएं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जानें क्या है पूरा विवाद?     |     Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया ‘नकली गांधी’, नागरिकता और LoP की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल; संसद में मचा हड़कंप     |     T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी की वादियों में लेंगे सात फेरे     |     Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इतिहास जो आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया!     |     Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- “20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार”; मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट     |     दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट, देखें तबाही का मंजर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें