हमीदिया अस्पताल के नये भवन में 3 विभाग की ओ.पी.डी. हुई शुरू

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने हमीदिया अस्पताल में ट्रायल रन बेस पर नये भवन में 3 विभागों की शुरू हुई ओ.पी.डी. व्यवस्था का निरीक्षण किया।

मंत्री श्री सारंग ने लगातार 3 घंटे रूक कर निरिक्षण और बैठक कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नये भवन की व्यवस्थाओं को देखा और भवन की कमियों को इंगित करते हुए नाराजगी व्यक्त की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। हमीदिया अस्पताल को सुव्यवस्थित और सुसज्जित बनायें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि पुराने भवन का प्लान भी तैयार करें।

मरीजों से की बात

मंत्री श्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिये आये पालकों से बातचीत की और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में डॉक्‍टर्स द्वारा दी जा रही सेवा के बारे में जानकारी हासिल की, जिस पर पालकों ने संतुष्टि जाहिर की।

कंट्रोल रूम का मुआयना

मंत्री श्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल में कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में मॉनीटरिंग के लिए 131 कैमरों का प्रावधान किया गया है। उन्होंने साउंड और सिक्योरिटी सिस्टम, फायर सेफ्टी सिस्टम को चुस्त-दुरूस्त रखने को कहा।

मेडिकल छात्रों के लिये मनोरंजन कक्ष

मंत्री श्री सारंग ने मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक व्यवस्था को जाना। विद्यार्थियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। बताया कि उन्हें अब पुस्तकालय की सुविधा 24 घंटे मिल रही है।

मंत्री श्री सांरग ने बताया कि जल्द ही मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक मनोरंजन कक्ष तैयार करवाया जायेगा। इसमें खेल गतिविधि, कैफेटेरिया, लायब्रेरी से लेकर टेलीविज़न रूम आदि की सुविधा होगी।

हिन्दी में पढ़ाई पर चर्चा

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मातृ-भाषा दिवस पर हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य बनेगा। इसी सत्र से यह पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारियाँ की जा रही हैं।

बायो केमेस्ट्री लेब का निरीक्षण

मंत्री श्री सारंग ने बायो केमेस्ट्री लेब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गति देने के निर्देश पी.आई.यू. के अधिकारी को दिये। साथ ही समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।

मंत्री ने ली बैठक

मंत्री श्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नव-निर्मित ब्लॉक के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री श्री सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नव-निर्मित ब्लॉक में एनएमसी की गाइडलाइन एवं मरीज़ों की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दवा वितरण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग ने नव-निर्मित ब्लॉक में स्त्री एवं बाल रोग विभाग के ओपीडी के स्थानांतरण में विभागों में समन्वय स्थापित करने के लिये प्रभारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने एक कैलेण्डर बनाकर उसके हिसाब से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह वे स्वयं इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।

संभागायुक्त श्री गुलशन बामरा, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज श्री अरविंद राय, अधीक्षक हमीदिया अस्पताल श्री दीपक मरावी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें