राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अन्नदाताओं से किया ये बड़ा ऐलान देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश सिंह टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए एक बार फिर से देश भर में जाने का ऐलान किया है। दऱअसल, टिकैत का कहना है कि आर्थिक मंदी और लॉकडाउन के बीच भी किसानों-मजदूरों की मेहनत से कृषि उपज बढ़ी। सरकार को देश के किसानों का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। यह भी पढ़ें Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का… Oct 25, 2026 Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर… Oct 25, 2026 सोमवार को ‘कू’ पर टिकैत ने लिखा कि भारत सरकार ने 9 दिसंबर के पत्र में जो वादे किए गए थे वो पूरे नहीं किए। हम अन्नदाता के हितों की रक्षा हेतु देशभर में जाएंगे । किसानों और मजदूरों के अथक प्रयास से ही आर्थिक मंदी -लॉकडाउन के बावजूद देश में कृषि उपज लगातार बढ़ी। सरकार देश के अन्नदाता का विश्वास को न तोड़े। Koo App भारत सरकार ने 9 दिसंबर के पत्र में जो वादे किए गए थे वो पूरे नहीं किए , हम अन्नदाता के हितों की रक्षा हेतु देशभर में जाएंगे । किसानों और मजदूरों के अथक प्रयास से ही आर्थिक मंदी -लॉकडाउन के बावजूद देश में कृषि उपज लगातार बढ़ी। सरकार देश के अन्नदाता का विश्वास को न तोड़े । #farmers View attached media content – Rakesh Tikait (@Rakesh.Tikait) 21 Feb 2022 Share