कर्नाटक हिजाब विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 कर्नाटक: कर्नाटक में उठा हिजाब विवाद मामला अब देश के कई राज्यों में पहुंच गया है वहीं अब इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है और अदालत का फैसला आने पर सभी को उसे मानना होगा। यह भी पढ़ें बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ… Aug 26, 2026 वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत… Aug 26, 2026 अमित शाह ने आगे कहा कि देश को आखिरकार संविधान के आधार पर ही चलना है। मेरी व्यक्तिगत मान्यता तब तक ही रहती है, जब तक अदालत फैसला नहीं देती है। लेकिन अगर अदालत इस पर फैसला देती है तो मुझे भी इसको स्वीकार करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने हिजाब विवाद में कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का भूमिका पर उन्होंने कहा कि किसी भी मंशा सफल नहीं होगी। अदालत का फैसला आने के बाद देश की जनता उसको स्वीकार करेगी। Share