21 से 23 फरवरी तक उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार हरियाणा By Nayan Datt On Feb 20, 2022 हरियाणा। प्रदेश में दिन का तापमान कई शहरों में बढ़ गया है। जबकि इस प्रकार का मौसम मार्च में होली के आसपास नजर आता है। सूर्य की तपिश बढ़ने से दिन के समय तापमान काफी बढ़ गया है। कुछ दिन पहले हिसार में 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था मगर शनिवार को 24.8 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया है। जो कि सामान्य के बराबर है। मगर जल्द ही उत्तरी हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है। क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी कर सकता है। हालांकि मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव ही बता रहे हैं। इसी के साथ रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री घटकर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Share