केंद्र सरकार ने किया 10 लाख नौकरियों का इंतजाम, मंत्री पीयूष गोयल ने दी ‘खुशखबरी’

India-UAE CEPA भारत और संयुक्त अरब अमीरातके बीच हुआ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से भारत में 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी है।

मुंबई, पीटीआइ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच हुआ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) न केवल द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करेगा बल्कि निर्यात (Exports) को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि ‘इस समझौते से भारत में रोजगार के 10 लाख अवसर (Job Opportunities) उत्पन्न होंगे।’ भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने शुक्रवार को 88 दिनों के कम समय में वार्ता समाप्त करने के बाद व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”सीईपीए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, स्टार्टअप, किसानों, व्यापारियों और विभिन्न व्यवसायों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। यह समझौता माल एवं सेवाओं दोनों के लिए बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा और हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा। यह हमारे स्टार्टअप के लिए नए बाजार खोलेगा, हमारी कारोबारी व्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा और हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।‘’

अतिरिक्त 10 लाख रोजगार के अवसर

गोयल ने कहा कि क्षेत्रवार विचार-विमर्श से पता चला है कि यह समझौता भारतीय नागरिकों के लिए अतिरिक्त 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि सीईपीए के जरिए निर्यात पर हमारे जोर और जीसीसी, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा के साथ हमारी एफटीए वार्ता आगे बढ़ने से देश की बाजार पहुंच में वृद्धि होगी और हमारे निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: HDFC Bank में बच्चों के लिए है ये खास सेविंग अकाउंट, मिलते हैं कई बेनिफिट, यहां समझ लें सबकुछ

उन्होंने कहा कि सीईपीए विशेष रूप से श्रम आधारित भारतीय उत्पादों के लिए दरवाजे खोलेगा, जो संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात किए जाते हैं, जिसमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, दवाएं, कृषि उत्पाद, जूते, चमड़े, खेल के सामान, इंजीनियरिंग सामान, ऑटो पार्ट्स और प्लास्टिक शामिल हैं।

मंत्री ने कहा, “भारत से संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात किए जाने वाले लगभग 90 प्रतिशत उत्पादों पर समझौते के कार्यान्वयन के साथ शून्य शुल्क लगेगा। लगभग 80 प्रतिशत ट्रेड लाइन्स पर शून्य शुल्क लगेगा, शेष 20 प्रतिशत हमारे निर्यात को ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं, इसलिए यह एक बढ़िया समझौता है।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान तैयार; अवैध पंप जब्ती का अभियान शुरू     |     Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं दर्ज कर रही FIR? जानें पूरा मामला     |     Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प     |     सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्मी में बढ़ा बड़ी आगजनी का खतरा     |     छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों और प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद     |     महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी ‘कलम’! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक्सल प्रभावित बच्चों के लिए खुला खुशियों का रास्ता     |     गैस माफिया पर महा-एक्शन! भोपाल में कालाबाजारी करते पकड़े गए 24 सिलेंडर; व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें