सेलेक्टर्स ने एक साथ किया इन 4 प्लेयर्स को बाहर, अब टीम में वापसी हुई नामुमकिन!

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. जब सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान किया तो उसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले. खासकर कुछ बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया.

श्रीलंका से होगा अब भारत का सामनाबीसीसीआई ने किया टीमों का ऐलानरोहित बने नए टेस्ट कप्ताननई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट और टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. इसी के साथ बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को नया टेस्ट कप्तान भी चुन लिया है. श्रीलंकाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जब सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान किया तो उसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले. खासकर कुछ बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की ठानी है.

एक साथ चार खिलाड़ी हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ टीम के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है. इन खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का नाम सबसे बड़ा है. वहीं ईशांत शर्मा और दिग्गज विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को भी बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा केएल राहुल चोट के चलते इस सीरीज से बाहर रहने वाले हैं. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर रहना होगा.

बीसीसीआई ने कहा खेलो रणजी

टीम का ऐलान करते वक्त मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर खुलकर बातचीत की. चेतन शर्मा ने कहा कि ये दोनों ही बल्लेबाज खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्हें टीम में वापसी करने के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं ऋद्धिमान साहा और ईशांत शर्मा की मुश्किलें यहां भी समाप्त नहीं होंगी, क्योंकि टीम से ड्रॉप हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना नाम रणजी ट्रॉफी में भी नहीं दिया है. ऐसे में इन महान खिलाड़ियों का करियर अब खत्म होता सा दिखाई पड़ रहा है.

चेतन शर्मा ने कहा, ‘चयन समिति ने रहाणे और पुजारा के नाम पर काफी चर्चा की. हमने उन्हें बताया कि हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए. हमने उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी है.’

इन दो प्लेयर्स की लगी लौटरी

वहीं श्रीलंका सीरीज के साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों की टीम में वापसी भी हुई है. युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियंक पांचाल को टीम में एक बार फिर से चुन लिया गया है. वहीं केएस भरत को ऋषभ पंत के साथ टीम का विकेटकीपर चुना गया है. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर पूरे श्रीलंका दौरे से बाहर रहने वाले हैं.

भारतीय टेस्ट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (वाइस कैप्टन), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और सौरभ कुमार.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश     |     Jind Crime News: जींद के किसान से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग; कनाडा-अमेरिका में रहने वाले बेटों के नाम पर दी धमकी     |     Extortion Threat in Jind: ढाठरथ गांव के किसान को अज्ञात काॅल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा तैनात     |     Child Abuse Case: यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना; जून 2023 से सितंबर 2026 तक शोषण का आरोप     |     Child Protection Case: जुलाना सीएचसी का मामला; नाबालिग की डिलीवरी के दौरान खुला सच, युवक के खिलाफ जीरो FIR     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें