इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर आकर एक्टर धर्मेंद्र खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंडियाज गॉट टैलेंट के आज के एपिसोड में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की मौजूदगी सभी दर्शकों को बॉलीवुड के सुनहरे दिनों में वापस ले जाएगी सोनी टीवी के टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट अपने इस सीज़न के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट का स्वागत करने के लिए तैयार है, और ये स्पेशल गेस्ट होंगे जाने-माने बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र। धरम जी’ स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के यह लीजेंडरी एक्टर सभी के साथ उनकी पुराणी यादें ताजा करेंगे. इस मौके पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ को अपना दिल दे बैठेंगी. कहा जा रहा हैं कि आज के एपिसोड में डिमोलिशन कू अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ मंच पर हलचल मचा देगा यह भी पढ़ें Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी ‘पठान’ और… Mar 10, 2026 ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना होंगे या नहीं? रिलीज… Mar 9, 2026 इस दौरान इंडियाज गॉट टैलेंट के टॉप 14 कंटेस्टेंट्स धरम जी के कुछ सबसे पसंदीदा और मशहूर गानों पर परफॉर्म करके उन्हें एक ट्रिब्यूट देंगे सभी कंटेस्टेंट्स ये भी बताएंगे कि उनके पैरेंट्स इस एक्टर के बड़े फैन हैं और किस तरह धरम जी के सामने परफॉर्म करना सम्मान की बात है ऐसे ही एक दिल छू लेने वाले पल में जब ऋषभ चतुर्वेदी 1973 की क्लासिक फिल्म ‘लोफर’ का गाना ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है’ पेश करेंगे, तो जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह की आंखों में आंसू आ जाएंगे Share