काव्या थापर समेत ये सितारे भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे, किसी की हुई गिरफ्तारी तो किसी का लाइसेंस किया गया रद्द

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस काव्या थापर को हाल ही में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। दरअसल उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। काव्या पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनका नाम ड्रिंक एंड ड्राइव केस में आया हो। इससे पहले कई सितारे रहे हैं जिनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा। कुछ को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये सितारे….

2002 में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था सलमान ने शराब के नशे में फुटपाथ पर सोते लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस मामले में कोर्ट में सलमान ने बयान दिया था कि पुलिस ने मुझे गलत फंसाया है। मैंने न शराब पी रखी थी और न ही मैं गाड़ी ड्राइव कर रहा था। कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था। वहीं शराब के नशे में सलमान ने ऐश्वर्या राय के घर के बाहर जबरदस्त हंगामा किया था।

फिल्म बाजीगर, राजा, इश्क और रावण जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता दिलीप ताहिल भी ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस चुके हैं। अभिनेता ने शराब के नशे में एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि ऑटो को टक्कर मारने के बाद दिलीप ने मौके से फरार होने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद एक्टर को 2018 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बिग बॉस 2 और रोडीज 5.0 सिजन 5 जीत कर रातोंरात स्टार बने आशुतोष कौशिक को भी पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ लिया था। कोर्ट ने तब एक्टर का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। वहीं उनपर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया था। अब 12 साल बाद कौशिक ने कोर्ट में भूल जाने के अधिकार के तहत याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने उनके शराब पीकर गाड़ी चलाने से जुड़े वीडियो और आर्टिकल्स हटाने का निर्देश देने की मांग की थी।

बिग बॉस 13 विनर और बालिका वधू फेम दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे। एक्टर को मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा था। पुलिस ने उनपर दो हजार का जुर्माना लगाया था। वहीं उनका लाइसेंस जब्त कर लिया था।

दूसरी ओर टॉलीवुड के यंग हीरो निखिल सिद्धार्थ भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने निखिल की गाड़ी जब्त कर ली थी। वहीं उनको जुर्माना भरवाकर छोड़ दिया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ने NH 114-A पर लगाया लंबा जाम     |     अफीम की जगह अब स्ट्रॉबेरी की खुशबू! पलामू के मनातू में हुआ बड़ा ‘खेला’, मुख्यधारा में लौट रहे ग्रामीणों ने बदल दी इलाके की किस्मत     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘रण’! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ी विपक्ष, मंत्री के जवाब से मचा बवाल     |     JTET 2026: झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च तक तैयार होगी नई नियमावली; परीक्षा पैटर्न और नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव     |     दिल्ली में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की हुंकार! 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के खिलाफ महाआंदोलन; 25 हजार शिक्षक जंतर-मंतर पर डालेंगे डेरा     |     Crime News: कैफे में युवतियों से छेड़छाड़ और भाइयों पर जानलेवा हमला, अपहरण की धमकी देने वाले मनचलों पर FIR; पुलिस तलाश में जुटी     |     छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘गंगालूर कांड’ पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बिफरा विपक्ष; सदन में सरकार को घेरा     |     Balod Road Accident: बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी; राजनीतिक जगत में शोक की लहर     |     Balod Crime News: बालोद में सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में दी दबिश; 5 आरोपी सलाखों के पीछे     |     बालोद में बैंक मैनेजर के घर बड़ी चोरी! बिजली का तार काटकर अंदर घुसे शातिर चोर; लाखों के जेवरात और कैश लेकर हुए फरार, इलाके में दहशत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें