Cockroach Janata Party Leaders Released: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके और अन्य नेता रिहा, दादी के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके सहित दो अन्य कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के तुरंत बाद सौरव और आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे, जिन्हें जबरन पकड़ा गया। आशुतोष ने दावा किया कि उन्हें फ्लाइट से किडनैप किया गया था और इमरजेंसी के दौर में भी ट्रेनें बंद नहीं की गई थीं, जो अब किया गया है।

🗳️ चुनाव आयोग और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल फ्लाइट से ही पकड़ लिया गया था। इसी दौरान अभिजीत की दादी का देहांत हो गया था, और जब यह बात दिल्ली पुलिस को बताई गई तो उनका अमानवीय चेहरा सामने आया, जो कैमरा और माइक लेकर पहुंच गए थे। नेताओं ने बताया कि अभिजीत को उनके भाई से भी बात नहीं करने दी गई। हालांकि, आज अभिजीत अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हैं, लेकिन उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि “अभी तो यह लड़ाई शुरू हुई है”, और अभिजीत अपने इस दुख को कोई इवेंट नहीं बनाना चाहते थे।

⚖️ 24 घंटे की हिरासत के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिहाई

कॉकरोच जनता पार्टी के इन तीनों बड़े नेताओं को रविवार सुबह रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने इन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियाती गिरफ्तारी) के तहत कम से कम 24 घंटे तक हिरासत में रखा था। इन तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिहा किया गया। पुलिस स्टेशन के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच ये सभी सुबह करीब 10:15 बजे एक एसयूवी (SUV) में बाहर निकले।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि इन सभी को 10 अक्टूबर को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने के बाद इन्हें 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की SEM कोर्ट में पेश किया गया था, जहाँ से इन्हें रिहाई मिली।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बातचीत     |     MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार     |     MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान     |     MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग… जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंदरूनी कहानी     |     Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, ‘एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक’     |     Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी     |     Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुरक्षा पर जोर     |     Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे हैं कुछ लोग     |     Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें