Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

इंदौर। पलासिया स्थित अपने ऑफिस में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बिल्डर बंटी उर्फ संदीप नागर के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का ठोस कारण भी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बंटी कुछ समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस अब ऑफिस के कर्मचारियों, परिचितों और आखिरी समय में उनसे संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ करेगी। सील किए गए ऑफिस से मिले दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बिल्डिंग के कैमरों के फुटेज भी निकाले हैं। बंटी ने जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां कैमरे चालू मिले, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग नहीं मिली। ऑफिस में लगे दो डीवीआर में से एक में हार्डडिस्क नहीं मिली, जबकि दूसरे डीवीआर में हार्डडिस्क लगी है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। सोमवार को बंटी का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रियल एस्टेट कारोबारी और परिजन शामिल हुए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

💻 बेटे को नहीं पता डीवीआर का पासवर्ड, मोबाइल का पैटर्न लॉक खोलने में जुटी पुलिस

टीआई के अनुसार, गुलमोहर कॉलोनी निवासी बंटी नागर का शव रविवार शाम उनके बेटे ने साकेत स्थित द मार्क बिल्डिंग के चौथे माले के ऑफिस में देखा था। देर शाम परिजनों ने अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौथे माले पर बंटी के दो ऑफिस हैं और दोनों में कैमरे लगे हैं। जिस केबिन में उन्होंने फांसी लगाई, वहां लगे डीवीआर में हार्डडिस्क नहीं मिली। दूसरे ऑफिस के डीवीआर में हार्डडिस्क लगी है, लेकिन उसमें पासवर्ड लगा हुआ है। बंटी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसे पासवर्ड की जानकारी नहीं है। वहीं, बंटी के मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है। पुलिस इसे 30 से ज्यादा बार खोलने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन लॉक नहीं खुला। परिवार को भी मोबाइल का पैटर्न पता नहीं है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी समय में बंटी की किन लोगों से बातचीत हुई थी। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं।

🥻 ऑफिस में साड़ी कैसे पहुंची, पुलिस कर रही इसकी भी जांच

बिल्डर बंटी ने साड़ी से फांसी लगाई थी। पुलिस ने उनके बेटे से पत्नी को साड़ी पहचानने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साड़ी पहचानने से इनकार कर दिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि बंटी साड़ी लेकर ऑफिस कैसे पहुंचे। इसके अलावा ऑफिस में रखी फाइलों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

🤝 प्रॉपर्टी विवाद और महिला पार्टनर से अनबन की भी पड़ताल

पुलिस को बंटी से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद और महिला पार्टनर से अनबन की जानकारी भी मिली है। महिला कारोबारी योगिता और सीमा के साथ हुए लेन-देन की जांच की जाएगी। इसके अलावा बंटी से आर्थिक लेन-देन करने वाले कारोबारियों और कारोबार में शामिल भागीदारों से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। एफएसएल की टीम ने कारोबारी के ऑफिस में कई स्थानों से फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की सजा     |     Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी     |     Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीएम के सामने पेश किए दस्तावेज     |     Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट्रेन     |     Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल     |     Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के ताजा भाव     |     Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे शामिल     |     BJP News: ‘सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता’, पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी राज्यों को लेकर मंथन     |     Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में ‘चड्डी गैंग’ का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की चोरी; CCTV में कैद     |     Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT ने सरकार को घेरा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें