रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट, जानिए तरीका

Indian Railway News: लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में छह बर्थ का आरक्षण कोटा और गरीब रथ (Garib Rath), राजधानी (Rajdhani), दुरंतो समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी कोच (3AC Class) में छह बर्थ का आरक्षण कोटा महिला यात्रियों (Female Passengers) के लिए तय किया गया है.

रेलवे ने महिलाओं के लिए बड़ी पहल की हैभारतीय रेलवे महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करेगामहिला यात्रियों की सुरक्षा के भी विशेष इंतजामये भी पढ़ें: Government Scheme: कामकाजी महिलाओं को सरकार देती है यह स्पेशल सुविधा, ये है इस स्कीम का लाभ लेने की प्रक्रिया

नई दिल्ली: Indian Railways News: रेलवे ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब ट्रेन में महिलाओं को सीट के लिए परेशान नहीं होना होगा. जिस तरह से बस और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से सीट आरक्षित होती हैं, उसी तरह से अब भारतीय रेलवे भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करेगा. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से अब लंबी दूरी की ट्रेन में भी महिला यात्रियों के लिए बर्थ रिजर्व (Special Berths for Female Passengers in Trains) की गई है.

इसके साथ ही महीने के अंत तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्लान भी तैयार कर लिया जाएगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं की आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रिजर्व बर्थ निर्धारित करने सहित कई सुविधाएं शुरू की हैं.

महिलाओं के लिए आरक्षित बर्थ 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (Mail and Express Trains) में स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेगी. गरीब रथ (Garib Rath), राजधानी (Rajdhani), दुरंतो समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी कोच (3AC class) में छह बर्थ महिला यात्रियों (Female Passengers) के लिए आरक्षित किया गया है.

स्लीपर कोच में भी आरक्षण 

हर स्लीपर कोच (Sleeper Class) में छह से सात लोअर बर्थ (Lower Berths), वातानुकूलित 3 टियर (3 एसी) में कोच में चार से पांच लोअर बर्थ और वातानुकूलित 2 टियर (2 एसी) कोच में तीन से चार लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens), 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए आरक्षित की गई है. आपको बता दें कि रिजर्वेशन ट्रेन में उस श्रेणी के डिब्बों की संख्या के आधार पर किया जाएगा.

महिला यात्रियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम 

रेल मंत्री ने कहा, ‘ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा (Women Passengers Safety) के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत ‘पुलिस’ और ‘लोक व्यवस्था’ राज्य के विषय हैं, हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जीआरपी और जिला पुलिस यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराएगी.’

इसके साथ ही, रेलगाड़ियों और स्टेशनों पर महिला यात्रियों लके साथ अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी जीआरपी (GRP) की मदद से रेलवे द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं. रेलवे सुरक्षा बल ने पिछले साल अखिल भारतीय पहल ‘मेरी सहेली’ (Meri Saheli) शुरू की थी, जिसका उद्देश्य ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को उनकी पूरी यात्रा में सुरक्षा प्रदान करना था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज     |     फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या     |     बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाकों में बनेंगे वाटर इंजेक्शन वेल     |     हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर BJP का पलटवार तय     |     सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था लापता     |     हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना माइक्रो प्लान     |     जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गांधी ने उठाया मामला     |     हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खेप     |     पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिलेगा कमरा, गांव छोड़ने का फरमान     |     कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशाना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें