Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर लटकाया, इलाके में दहशत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत ही नहीं बल्कि मानवता को शर्मसार कर दिया है. घमापुर थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय घरेलू काम करने बाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. आरोप है कि जब महिला काम करने के लिए आरोपी अतुल कोरी के घर पहुंची, तो वहां सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी की गई और फिर गला दबाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई.

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय मृतका आरती चौधरी रोज की तरह काम करने के लिए कोरी मोहल्ला स्थित अतुल कोरी के घर पर गई हुई थी. आरोपी अतुल की मां किसी शादी समारोह में बाहर गई हुई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने सबसे पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया. जब महिला की लाश मिली, तो उसके शरीर की हालत देखकर हर कोई दहल उठा.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि यह सिर्फ हत्या नहीं बल्कि क्रूरता की पराकाष्ठा है. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि आरती को खाने बनाने के बहाने बुलाया गया था. वहां उसकी आंखें निकाल ली गईं, दांत तोड़ दिए गए और जमकर मारपीट करने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया. स्थानीय पार्षद अविनाश और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब उन्होंने शव को देखा, तो महिला के वस्त्र अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे. हालत इतनी गंभीर थी कि उसे बैठाने से पहले शरीर पर कपड़े डालने पड़े. इसी आधार पर परिजनों और स्थानीय लोगों को आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया होगा.

पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश की आग भड़क उठी है. परिजनों और क्षेत्र की महिलाओं ने घमापुर थाने के सामने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. एक महिला प्रदर्शनकारी ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा पुलिस कह रही है कि आरोपी गिरफ्तार हो गया है, लेकिन थाने में फोन करने पर पता चलता है कि वहां कोई नहीं है. आरोपी अकेला नहीं था, वहां 6-7 लोग मौजूद थे. आरोपी अतुल कोरी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उस पर कई मामले दर्ज हैं.

मृतका आरती चौधरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती थी. उसके पीछे उसका पति और एक छोटा मासूम बच्चा है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है. एक मां जो अपने बच्चे का भविष्य संवारने के लिए काम पर निकली थी, उसे नहीं पता था कि वह अपनी ही मौत के घर में कदम रख रही है.

थाने में भारी पुलिस बल तैनात

बढ़ते हंगामे और आक्रोश को देखते हुए पांच थानों ओर पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया. इसके साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. सीएसपी मधुर पटेरिया ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की मांग है कि जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल हैं, उन पर कठोरतम कार्रवाई हो. पुलिस ने मामले के मुख्य संदेही की तलाश तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही पूरी हकीकत सामने आ जाएगी.

वहीं, पूरे मामले में सीएसपी मधुर पटेरिया का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो रही है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. बहरहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा     |     Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल     |     Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट     |     Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत     |     MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची डेयरी पर देंगे धरना     |     Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को दिए निर्देश     |     Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू, जांच जारी     |     Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की जांच की मांग     |     Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल     |     Jodhpur Air Force Station: ‘वीर गार्डियन 2026’ में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें