Palamu Police News: पलामू पुलिस की हाईटेक पहल; नक्सल और अपराध रोकने के लिए 650 जगहों पर चिपकाए QR कोड

पलामू: नक्सल, अपराध और चोरी जैसी घटनाओं के खिलाफ पलामू पुलिस ने हाईटेक तरीके से कार्रवाई करने की योजना तैयार की है. पूरे जिले में 650 इलाके चिन्हित किए गए हैं. जहां से पुलिस पूरे जिले की निगरानी करेगी. बड़े शहरों की तर्ज पर पलामू पुलिस ने भी क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिसिंग की शुरुआत की है.

पुलिस ने जिले के 650 इलाकों में क्यूआर कोड लगाया है. सबसे अधिक मेदिनीनगर के इलाके में 110 के करीब क्यूआर कोड लगाए गए हैं. क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिस पेट्रोलिंग को संवेदनशील और प्रभावी बनाना है. क्यूआर कोड को लेकर शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग-अलग पुलिस बल की तैनाती की गई है.

शहरी इलाके में टाइगर मोबाइल जबकि ग्रामीण इलाकों में संबंधित बीट के पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. पेट्रोलिंग टीम चिन्हित इलाकों में पहुंचेगी और क्यूआर कोड को स्कैन करेगी. कोड को स्कैन करने के बाद संबंधित जवान और टीम का पूरा डाटा पुलिस मुख्यालय के पास चला जाएगा. जबकि इसकी जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी के पास भी पहुंचेगी. पेट्रोलिंग का पूरा डाटा झारखंड पुलिस के रक्षक ऐप पर अपलोड होगा.

जिले में अपराध एवं नक्सल घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए और पेट्रोलिंग टीम को प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड लगाया गया है. जिले में 650 इलाको को चिन्हित कर कोड लगाए गए हैं. पेट्रोलिंग टीम को और टाइगर मोबाइल के जवानों को जिम्मेदारी दी गई है. दिन के अलावा रात में भी टाइगर मोबाइल के जवान क्यूआर कोड वाले इलाके में दो से तीन बार जाएंगे और निगरानी करेंगे. पलामू पुलिस अपराध और चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पहल कर रही है. इसी के तहत ये योजना तैयार की गई है. बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, संवेदनशील इलाकों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं. – कपिल चौधरी, एसपी, पलामू

नेशनल हाइवे और बॉर्डर एरिया के लिए पुलिस ने तैयार किया प्लान

नेशनल हाईवे और बॉर्डर एरिया के लिए पुलिस ने खास योजना तैयार की है. नेशनल हाईवे और इंटर स्टेट और इंटर जिला बॉर्डर पर क्यूआर कोड लगाया गया है. नक्सली इलाके के लिए भी खास योजना तैयार की गयी है. पलामू पुलिस शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेजी से अपराध और चोरी के खिलाफ कदम उठाना चाहती है. इसी को लेकर क्यूआर कोड योजना तैयार की गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल     |     Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश     |     West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम, कल शपथ     |     Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना ‘जहर’! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शिक्षा विभाग में हड़कंप     |     Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर नतीजा देखने से पहले ही थमी सांसें     |     NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरायम का नेटवर्क     |     Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत     |     DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- ‘संसद में कांग्रेस से अलग बैठने की दी जाए अनुमति’     |     Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना नया वर्किंग स्टाइल     |     Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें