Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच शुरू पंजाब By Nayan Datt On May 8, 2026 लुधियाना : लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सब्जी खरीद रही एक महिला को 3 बाइक सवार लुटेरों ने निशाना बना लिया। हथियार की नोक पर बदमाश महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला ने लुटेरों को रोकने और बचने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी मौके से तेजी से फरार होने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी… May 8, 2026 Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए… May 8, 2026 घटना की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और लुटेरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। Share