Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम पंजाब By Nayan Datt Last updated May 8, 2026 फिरोजपुर: बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को भारत से पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। वह बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल के इलाके से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था। यह भी पढ़ें Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी… May 8, 2026 Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए… May 8, 2026 पूछताछ के दौरान बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली नागरिक निकला। जब बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार आरोपी के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वह डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है। संपर्क करने पर सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि बी.एस.एफ. इस व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाई थी जिसका मेडिकल करने उपरांत उसे बी.एस.एफ. के साथ भेज दिया गया है। Share