Ludhiana Accident: लुधियाना में ‘मौत का गोला’ बना रुई से भरा ट्रक; धूं-धूं कर जलती आग ने मचाया तांडव, सड़क पर मची अफरा-तफरी

लुधियाना: जिले में एक चलते ट्रक में आग लग गई। पक्खोवाल रोड के नारंगवाल चौक के पास एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। मंजर इतना खौफनाक था कि रुई से लदा हुआ वह ट्रक किसी चलते-फिरते आग के गोले में तब्दील हो गया और कई किलोमीटर तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा।

आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह ट्रक धूं-धूं कर जलते हुए अपनी मंजिल की ओर नहीं, बल्कि तबाही की ओर बढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह किसी बड़े हादसे में बदल सकता, अगर ट्रक का ड्राइवर अपनी सूझबूझ न दिखाता। जैसे ही ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, ड्राइवर ने आपा नहीं खोया। घनी आबादी वाले इलाके में ट्रक रोकने के बजाय वह जलते हुए ट्रक को करीब 4 से 5 किलोमीटर तक भगाकर एक खाली मैदान की तरफ ले गया।

आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि ट्रक का लोहा पिघलने लगा था, उसका एकमात्र लक्ष्य ट्रक को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाना था ताकि कोई बेगुनाह इसकी चपेट में न आए। खाली जगह पर ट्रक को सुरक्षित खड़ा करने के बाद ड्राइवर वहां से कहीं ओझल हो गया, जिसकी तलाश अब जारी है। स्थानीय निवासियों ने जब इस भयानक मंजर को देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और भारी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक ट्रक में लदी हुई लाखों रुपये की रुई राख के ढेर में बदल चुकी थी और ट्रक का ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश     |     West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम, कल शपथ     |     Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना ‘जहर’! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शिक्षा विभाग में हड़कंप     |     Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर नतीजा देखने से पहले ही थमी सांसें     |     NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरायम का नेटवर्क     |     Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत     |     DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- ‘संसद में कांग्रेस से अलग बैठने की दी जाए अनुमति’     |     Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना नया वर्किंग स्टाइल     |     Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज     |     Amit Shah in Bengal: “राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन”; बंगाल की धरती से अमित शाह का विपक्षी एकता पर प्रहार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें