Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में फैली सनसनी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के ताऊ देवी लाल पार्क के साथ नहर के पास एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक पर भी तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी दोनों में दोस्ती

मृतका की पहचान करीब 18 वर्षीय मधु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रही थी। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक निवासी गांव समयान, टोहाना फतेहाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बिजली और प्लंबिंग का काम करता है। दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती ने अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था। अभिषेक ट्रेन के जरिए टोहाना से बहादुरगढ़ पहुंचा था। इसी दौरान नहर के पास पीछे से आए दो युवकों ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा घायल युवक

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।  डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक भी अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- ‘संसद में कांग्रेस से अलग बैठने की दी जाए अनुमति’     |     Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना नया वर्किंग स्टाइल     |     Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज     |     Amit Shah in Bengal: “राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन”; बंगाल की धरती से अमित शाह का विपक्षी एकता पर प्रहार     |     West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता रहीं मुख्यमंत्री     |     West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिखर तक का सफर     |     Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही कैद     |     Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर्की-जब्ती     |     Education Crisis: रांची यूनिवर्सिटी के ILS संस्थान पर BCI की टेढ़ी नजर; बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कैसे होगी वकीलों की पढ़ाई?     |     Jharkhand Language Row: भाषा विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में बनी समिति; अनुशंसा के बाद फैसला लेगी सरकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें