India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, कैलाश मानसरोवर यात्रा और बांग्लादेश आदि को लेकर कई जानकारी दी. अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार बांग्लादेश से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश के पास नागरिकता सत्यापन के 2860 से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें से कई पांच साल से ज्यादा समय से रुके हुए हैं.

उन्होंने कहा कि भारत की नीति साफ है कि देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को कानून और द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत वापस भेजा जाएगा. भारत ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाएगा ताकि अवैध प्रवासियों की वापसी सुचारू रूप से हो सके.

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार खलीलुर रहमान की टिप्पणी पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी. MEA ने कहा कि हाल के दिनों में इस तरह की टिप्पणियां लगातार सामने आई हैं और इन्हें अवैध बांग्लादेशियों की वापसी के मुद्दे के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

बीजेपी की जीत पर क्या बोले खलीलुर रहमान?

बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर तत्काल विचार करने की अपील की है. मंगलवार को ममता बनर्जी के सत्ता से बाहर होने पर उनकी राय पूछी गई तो रहमान ने कहा, “देखिए, पश्चिम बंगाल में अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हुआ है, और वे क्या सोचते हैं या क्या करेंगे, यह वही बता सकते हैं. उनका मन पढ़ना मेरा काम नहीं है. बिल्कुल, तीस्ता पर चर्चा होगी, निश्चित रूप से होगी. उस क्षेत्र के लोगों के लिए यह जीवन और मृत्यु का सवाल है.”

अवैध बांग्लादेशियों पर ढाका का रुख

बांग्लादेश की आधिकारिक स्थिति यह है कि वह सिर्फ उन व्यक्तियों को स्वीकार करेगा जो पुष्टि किए गए बांग्लादेशी नागरिक हों और उचित कानूनी/कूटनीतिक चैनलों (proper repatriation procedures) के माध्यम से वापस भेजे जाएं. इसके अलावा कई और मुद्दों पर भारत और बांग्लादेश सरकार में मतभेद बने हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें