Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय

Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू होते ही ऑनलाइन होटल, हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. इन खतरों को देखते हुए नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, ताकि यात्रा पर जाने वाले लोग किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार ना हो जाए.

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर साइबर सेल और सभी थाना पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पुलिस लोगों को लगातार यह जानकारी दे रही है कि चार धाम यात्रा की बुकिंग केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट और अधिकृत पोर्टल से ही करें. साइबर सेल अधिकारियों का कहना है कि ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को सस्ते पैकेज, हेलीकॉप्टर टिकट और वीआईपी दर्शन का लालच देकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं.

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी

कई बार वेबसाइट बिल्कुल सरकारी पोर्टल जैसी दिखाई देती है, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं. साइबर ठग सोशल मीडिया और गूगल सर्च पर विज्ञापन चलाकर लोगों तक पहुंचाते है. इसके बाद खुद को ट्रैवल एजेंट या अधिकृत बुकिंग एजेंसी बात कर लोगों से संपर्क करते है. इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं को 20 से 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट तुरंत, कंफर्म टिकट और आखिरी सीट का लालच देकर जल्दी भुगतान करने का दबाव बनाते हैं.

ठगी होते ही साइबर ठग फरार

इसके लिए फर्जी अप आईडी और क्यूआर कोड भी भेजे जाते हैं. जैसे ही लोग भुगतान करते हैं, ठग मोबाइल बंद कर फरार हो जाते हैं. डीसीपी साइबर सेल शैव्या गोयल के अनुसार, चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा की भरी मांग रहती है. इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से हजारों रुपए ऐंठ लेते हैं. श्रद्धालु एडवांस बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं.

ऐसे बुक करें हेलीकाप्टर सेवा

इसी को लेकर उत्तराखंड सरकार ने हेलीकाप्टर बुकिंग के लिए अधिकृत वेबसाइट जारी की है(https:/heliyatra.irctc.co.in) प्रयर्टन विभाग की और से भी एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 839433833 जारी किया है. इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया लिंक और अंजान वेबसाइट पर भरोसा कर रहे हैं, जिसे साइबर अपराधियों की हौसले लगातार बढ़ रहे हैं. नोएडा पुलिस ने चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

डीसीपी साइबर सेल का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए. इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है. समय रहते शिकायत करने पर रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें