Gas Cylinder Crisis: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से अभी नहीं मिलेगी राहत; आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

जालंधर: देशभर में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूरी तरह सामान्य रूप से न खुल पाने के कारण एल.पी.जी. गैस की अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई चेन अभी भी बुरी तरह प्रभावित बनी हुई है। भारत की लगभग 60 प्रतिशत एल.पी.जी. जरूरत आयात से पूरी होती है, जबकि इसमें से करीब 90 प्रतिशत गैस खाड़ी देशों से इसी समुद्री मार्ग के जरिए आती है, जिस कारण संकट लगातार गहराता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार तथा तेल कंपनियां लगातार हालात सामान्य करने के प्रयास कर रही हैं, लेकिन गैस के जहाजों की सीमित आवाजाही, समुद्री सुरक्षा संकट और आयात में भारी देरी के चलते घरेलू उपभोक्ताओं तक पर्याप्त गैस सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहे। हाल ही में कुछ एल.पी.जी. टैंकर भारत के लिए रवाना जरूर हुए हैं, परंतु विशेषज्ञों का मानना है कि सप्लाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर आने में अभी कम से कम 2 से 3 महीने का समय लग सकता है।

बुकिंग के बावजूद एक-एक महीना सिलेंडर नहीं मिलते 

गैस सिलेंडरों की कमी का सबसे ज्यादा असर आम परिवारों पर पड़ रहा है। शहरी इलाकों में जहां बुकिंग के बाद कई-कई दिन तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 20 से 30 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर एजैंसियां उपभोक्ताओं को स्पष्ट जवाब देने में भी असमर्थ दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

गृहिणियों का कहना है कि रसोई का पूरा बजट बिगड़ चुका है। जिन घरों में एक ही सिलैंडर है, वहां सिलैंडर खत्म होने के बाद भोजन बनाना तक मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में लोग लकड़ी, कोयला अथवा छोटे स्टोव का सहारा लेने लगे हैं। निम्न आय वर्ग के परिवारों की स्थिति सबसे अधिक दयनीय बताई जा रही है।

गैस एजेंसियों की चैकिंग करवाने की मांग उठी

कई गैस एजेंसियों पर रोजाना उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह से एजेंसी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें यही जवाब मिल रहा है कि गोदामों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियां समय पर सही जानकारी नहीं दे रहीं और डिलीवरी में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि बुकिंग के बाद डिलीवरी की तारीख लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों को प्रशासनिक निगरानी में लेकर नियमित स्टॉक की जांच की जानी चाहिए ताकि जमाखोरी और मनमानी पर रोक लग सके।

प्रशासन से उपभोक्ताओं को कोई उम्मीद नहीं

हालांकि पैट्रोलियम मंत्रालय की ओर से देश में गैस सप्लाई को नियंत्रित रखने के दावे किए जा रहे हैं और घरेलू सिलैंडर वितरण को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। लगातार घटती खपत के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है कि लोगों को समय पर सिलैंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के गोदामों की नियमित जांच नहीं की जा रही, जिससे कई जगह कृत्रिम कमी की आशंका भी जताई जा रही है। यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में संकट और गंभीर हो सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें