Ludhiana News: नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

लुधियाना: लुधियाना में कनाल बेस्ड वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट चल रहा है जिसके तहत सड़कों की खुदाई कर उसमें पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कई मुख्य सड़कों की खुदाई की जा चुकी है लेकिन उन्हें समय पर नहीं बनाया जा रहा। वहीं एक मामला ऐसा सामने आया है कि लंबे समय के बाद एक सड़क बनाई गई है लेकिन अब उसे भी प्रोजेक्ट के तहत फिर से तोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में डी.सी. लुधियाना की भी एंट्री हो चुकी है। अब जानिए क्या है पूरा मामला –

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत नहरी पानी को वॉटर सप्लाई का विकल्प बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए लोगों को 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। इसके लिए सारे शहर में वॉटर सप्लाई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इन लाइनों को बिछाने के लिए जो सड़कें तोड़ी जाएंगी उनकी रिपेयर भी कंपनी द्वारा ही की जाएगी। हालांकि जानकारी मिली है कि कंपनी रिपेयर ठीक ढंग से नहीं कर रही। इसलिए जो सड़कें तोड़ी गई हैं उसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन क्षेत्रों में तोड़ी गई हैं सड़कें

जानकारी के अनुसार सराभा नगर, मॉडल टाउन, दुग्गरी जैसे पॉश एरिया, घुमार मंडी, बाढ़ेवाल, पक्खोवाल रोड पर भी सड़कें तोड़ी गई हैं जिसके चलते लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा यह भी देखने में आ रहा है कि जो कुछ समय पहले बनी सड़कें हैं उसे भी कई जगह से तोड़ा दिया गया है ताकि वॉटर सप्लाई लाइनें बिछाई जा सकें।

अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी

वहीं इस दौरान अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की भी काफी कमी नजर आई है। क्योंकि सड़कें बनाने वाले बी.एंड.आर ब्रांच वाले और वॉटर सप्लाई लाइन बिछा रहे विभाग का आपस में कोई तालमेल नहीं है। इस तरह का मामला पहले सराभा नगर के एक ब्लॉक से भी सामने आया था जहां नई बनी सड़क को तोड़ दिया गया। इस मामले में उस समय कोई कार्रवाई भी नहीं की गई थी।

नई बनी सड़क को तोड़ने की तैयारी

जानकारी के अनुसार अब एक और मामला सामने आ रहा है जिसमें सग्गू चौक से लेकर हंबड़ा रोड तक जो सड़क बन रही है लॉयंस क्लब, किचलू नगर के सामने, उस सड़क को लेकर पहले से ही काफी विवाद रहा है कि लंबे समय से सड़क न बनने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब यह कहा जा रहा है कि वॉटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए इस सड़क को फिर से तोड़ा जा सकता है। हालांकि पहले से ही यह पता था कि इस सड़क पर पाइपलाइन बिछाई जाएगी लेकिन फिर भी सड़क बना दी गई है।

DC लुधियाना ने जारी किया नोटिस

जानकारी के अनुसार इस मामले में अब डिप्टी कमिश्नर लुधियाना की एंट्री हो गई है। डी.सी. लुधियाना ने इस मामले का नोटिस लिया है। उन्होंने कहा है कि जनता का पैसा खराब नहीं होने दिया जाएगा और न ही सड़कें तोड़ने की वजह से लोगों को परेशानी होने दी जाएगी। इस बारे में उन्होंने नगर निगम को एक पत्र लिखा है और कहा है कि जो सड़कें तोड़ी गई हैं उनकी जल्द से जल्द रिपेयर की जाए और अब ऐसा कोई मामला सामने नहीं आना चाहिए कि नई बनी सड़क को दोबारा तोड़ा जा रहा है। लुधियाना में वॉटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए जो सड़कें तोड़ी गई हैं उसकी रिपेयर करने और नई बनी सड़कों को तोड़ने के मामले में नगर निगम को नोटिस जारी कर दिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें