Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले- ‘ये कार्यकर्ताओं का बलिदान है’

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. बंगाल चुनाव के परिणाम के अनुसार भाजपा दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है.

हालांकि पश्चिम बंगाल की जीत की बात करते-करते कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गये और उनके आंखों से आंसू निकल गए और वह आंसू पोछते नजर आए.

बता दें कि साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय प्रभारी थे. उस चुनाव में भाजपा ने काफी मेहनत की थी, लेकिन भाजपा को मात्र 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था.

भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया

कैलाश विजयवर्गीय ने उस चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया था. मुझ पर और संघ के प्रचारकों पर केस किए गये. ऐसे केस किए गए जो नॉन बेलबेल थे.

उन्होंने दावा किया कि नक्सलवाद को हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की जीत जितनी ही महत्वपूर्ण हैं.

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री शाह की रणनीति के जादू का नतीजा है. यह जीत मोदी और शाह की तरफ से देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के शासन में, पश्चिम बंगाल देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन रहा था.”

मोदी और शाह को तोहफा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के जरिए देश में आतंकवादी, गैर-कानूनी हथियार और नकली पैसा आ रहा था.

कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल “देश की अंदरूनी सुरक्षा से समझौता करने का गेटवे” बन गया है और टीएणसी और उसके साथी सिर्फ अपनी पोजीशन की चिंता में “देश-विरोधी तत्वों” का सपोर्ट कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें