Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

देवघर: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के अस्पतालों को तेजी से डिजिटल किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सदर अस्पताल देवघर से हो चुकी है. अस्पताल के ओपीडी, जांच, लैबोरेट्री और फार्मेसी विभागों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए सभी विभागों को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर और तेज सेवा मिल सके.

डिजिटल सिस्टम लागू होने के बाद मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही, डॉक्टर को बार-बार प्रिस्क्रिप्शन दिखाने की भी आवश्यकता कम हो जाएगी, क्योंकि मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा. अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शरद कुमार के अनुसार यह व्यवस्था केवल सदर अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिले के ग्रामीण और प्रखंड स्तर के सीएचसी और पीएचसी में भी धीरे-धीरे लागू की जाएगी.

लोगों को इस मिशन के बारे में जागरूक करने का काम भी साथ-साथ चल रहा है. मरीजों ने भी इस पहल का स्वागत किया है. उनका कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने से राहत मिलेगी और प्रिस्क्रिप्शन खोने की समस्या भी खत्म हो जाएगी. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि डिजिटल सिस्टम के साथ-साथ मरीजों को मोबाइल और कंप्यूटर के उपयोग के लिए जागरूक करना जरूरी है.

वहीं, देवघर के सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार ने बताया कि इस सिस्टम के जरिए अस्पताल में आने वाले हर मरीज का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे इलाज और अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगा. डिजिटलीकरण के बाद टेलीमेडिसिन, एआई आधारित इलाज और ई-फार्मेसी जैसी सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें