Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल पंजाब By Nayan Datt On Apr 30, 2026 गुरदासपुर: गुरदासपुर के कलानौर रोड पर अड्डा भिखारीवाल के पास एक बस और टिप्पर के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और चैकर सहित आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में… Apr 30, 2026 Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह की सुरक्षा कटौती पर… Apr 30, 2026 खबर मिली है कि घायलों में से पांच को सरकारी अस्पताल और तीन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस को पीछे से एक तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। इसे लेकर थाना कलानौर के SHO जतिंदर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Share